मुंबई, 05 अप्रैल, 2024 :भारत में मोबाइल की बढ़ती पहुंच के साथ गेमिंग उद्योग तेज़ी से विकसित हुआ है उद्योग जगत की रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही गेमिंग देश में एक बिलियन डॉलर का मार्केट बन जाएगा और गेमिंग की दुनिया में क्लाउड गेमिंग अगला उभरता क्षेत्र है। उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए जाने-माने दूर संचार सेवा प्रदाता वी ने मोबाइल क्लाउड गेमिंग सर्विस- क्लाउड प्ले के लॉन्च के लिए केयर गेम के साथ साझेदारी की है जिसका मुख्यालय पेरिस में है। मोबाइल गेमिंग प्रपोज़िशन को सशक्त बनाते हुए ‘क्लाउड प्ले’ विभिन्न श्रेणियों जैसे एक्शन, एडवेंचर, अरकेड, रेसिंग, स्पोर्ट्स एवं स्टै्रटेजी में प्रीमियम एएए गेम्स की व्यापक रेंज पेश करता है। लॉन्च की गई कैटलॉग में मोबाइल गेम्स जैसे एस्फाल्ट 9, मॉडर्न कॉम्बेट 5, शैडो फाईट, स्टोर्म ब्लेड्स, रिपटाईड, बीच बग्गी रेसिंग, ग्रेविटी राइडर और क्लासिक जैसे कट द रोप, सबवे सर्फर्स और जेटपैक जॉयराईड शामिल हैं। आने वाले सप्ताहों में कई और गेम्स रिलीज़ किए जाएंगे। क्लाउड प्ले रु 100 प्रति माह पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है (प्रीपेड यूज़र्स के लिए रु 104 का रीचार्ज)। उपभोक्ता सब्सक्रिप्शन पैक खरीदने से पहले इंटरोडक्टरी ऑफर के रूप में इस सर्विस का सैम्पल निःशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं। वी क्लाउड प्ले के साथ गेमर्स तुरंत खेल सकते हैं और उन्हें कई गेम्स डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होती। इसमें रिच ग्राफिक्स से युक्त हाई-फिडेलिटी गेम्स हैं जो मल्टी-प्लेयर गेमिंग को सपोर्ट करते हैं। इससे न सिर्फ डिवाइस की मैमोरी बचती है बल्कि हैण्डसेट को अपग्रेड करने की ज़रूरत भी नहीं रहती, जिससे यूज़र की काफी लागत बच जाती है। क्लाउड प्ले के लॉन्च पर बात करते हुए अवनीश खोसला, सीएमओ, वोडाफ़ोन आइडिया ने कहा, ‘‘वी में हमेशा से साझेदारियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहे हैं। हम तेज़ी से विकसित होते गेमिंग सेक्टर की क्षमता को समझते हैं, मोबाइल फोन गेमिंग को कहीं भी, कभी भी हर किसी के लिए सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केयरगेम के साथ साझेदारी में ‘क्लाउड प्ले’ के साथ हम अपने यूज़र्स का स्वागत करते हैं, जहां क्लाउड आपका खेल का मैदान होगा और आपके सामने असंख्य संभावनाएं होंगी। यह सिर्फ एक गेम नहीं है बल्कि एक ऐसी दुनिया की यात्रा है जहां कल्पना और टेक्नोलॉजी का मिलन होता है। तो अपने प्लेटाईम को बढ़ाने और गेमिंग का असाधारण अनुभव पाने के लिए तैयार हो जाएं।’’ वी गेम्स क्लाउड प्ले के लिए वी के साथ साझेदारी पर बात करते हुए फिलिप वैंग, सह-संस्थापक एवं सीईओ, केयरगेम ने कहा, ‘‘क्लाउड प्ले के द्वारा भारत के गेमर्स सही मायनों में एएए मोबाइल गेमिंग का आनंद उठा सकेंगे, इसके लिए उन्हें नए मोबाइल फोन या गेमपैड की ज़रूरत नहीं होगी। यह सब हमारे पब्लिशिंग पार्टनर की ओर से आइकोनिक मोबाइल टाइटल्स, केयर गेम टैक्नोलॉजी, और वी नेटवर्क्स के माध्यम से संभव हो पाएगा। हम वी के सभी यूज़र्स को आमंत्रित करते हैं कि क्लाउड प्ले पर आएं और अपने दोस्तों को गेमलोफ्ट के एस्फाल्ट 9ः लीजेन्ड्स के एक्सक्लुज़िव वर्ज़न पर चुनौती दें तथा मल्टीप्लेयर मोड्स, दो बोनस कार्स एवं अन्य सरप्राइज़ेज़ के साथ रोमांचक रेसों का आनंद उठाने के लिए तैयार हो जाएं।’’ वी गेम्स क्लाउड प्ले को वी वेब और वी ऐप प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। केयर गेम के साथ वी की साझेदारी गेमिंग पर फोकस तथा यूज़र्स को डिजिटल अनुभव प्रदान करने की इनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। You can...
रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने शो में गुजराती किरदार निभाने के बारे में को खुलकर बात, जानिए...
हैदराबाद, तेलंगाना, 5 अप्रैल- ऑडियो इलेक्ट्रोनिक्स के प्रमुख स्वदेशी निर्माता मीवी (अविशकरन इंडस्ट्रीज़) हैदराबाद, तेलंगाना में नई...
जयपुर: भारत 2023-24 में 120.90 लाख टन की रिकॉर्ड रेपसीड-सरसो फसल के उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। पिछले वर्ष लाभकारी...
नेटवर्क और कस्टमर एक्सपीरियंस का विश्लेषण करने वाले स्वतंत्र विश्वस्तरीय संस्था ओपन सिग्नल ने भारती एयरटेल को...
बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन इनोवेशन फंड को निवेश के लिए लॉन्च करने की घोषणा की है...
ट्रस्ट म्यूच्यूअल फंड को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि ट्रस्टएमएफ फ्लेक्सी कैप फंड का शुभारंभ...
मुंबई: ईवी चार्जर और सोलर सॉल्यूशंस के डेवलपमेंट में लीडिंग सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड और भारत की...
गुरुग्राम: एक अन्य प्रयास में, सस्टेनेबिलिटी एडवोकेट सुशील रेड्डी ने छात्रों को ‘सनपेडल राइड’ के माध्यम से...
Bangalore, 04 April 2024. IBM Consulting and Microsoft today announced the opening of the IBM-Microsoft Experience...













