
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ ( आरएनएसएस) के अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ ने एआईसीटीई इनोवेशन सेंटर, जवाहर नगर, जयपुर में आयोजित प्राइड आफ राजस्थान अवार्ड 2026” समारोह में समाजसेवी, मोटिवेशनल स्पीकर , स्टोरी टैलर एवं कॉर्पोरेट एंकर माला जैन को सम्मानित किया है।
समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर सांसद मंजू शर्मा एवं मध्यप्रदेश के सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
माला जैन को महिला सशक्तिकरण, प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। वे आकाशवाणी में गेस्ट स्पीकर रह चुकी हैं तथा वर्तमान में खरतरगच्छ महिला परिषद की सचिव एवं खरतरगच्छ सेंट्रल कमेटी की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय हैं।




