
मुंबई, दिव्यराष्ट्र / जगदीश शेट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने “द स्पेशलिस्ट ब्रांड स्कूल” की शुरुआत की है, जिसे देश का पहला ऐसा संस्थान बताया जा रहा है जो पूरी तरह ब्रांड मैनेजमेंट शिक्षा पर केंद्रित है। संस्थान ने एक वर्षीय फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम इन ब्रांड मैनेजमेंट के लिए सितंबर 2026 सत्र में प्रवेश शुरू कर दिए हैं। पहले बैच में केवल 30 सीटें रखी गई हैं और चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों की सोच, जिज्ञासा और प्रतिबद्धता को परखा जाएगा।इस स्कूल का नेतृत्व ब्रांड रणनीति के विशेषज्ञ प्रो. आनंद नरसिम्हा कर रहे हैं, जिनके पास 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे कई प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं।यह प्रोग्राम ब्रांड रणनीति, उपभोक्ता व्यवहार और प्रैक्टिकल लर्निंग पर आधारित है। इसमें तीन महीने का ब्रांड प्रैक्टिकम शामिल है, जिसमें छात्र इंडस्ट्री के वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। जेगसोम के संस्थापक संजय पडोड़े ने कहा कि यह पहल उन छात्रों के लिए एक खास अवसर है, जो ब्रांड मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल कर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं।




