
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ राजस्थान में निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने जयपुर में अपनी नई ब्रांच शुरू की है। कंपनी का मानना है कि जयपुर में तेजी से बढ़ते कारोबारी माहौल और लोगों की संख्या को देखते हुए यहां वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं की अच्छी संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वेल्थ लिमिटेड ने कारोबार का विस्तार किया है। करीब 1800 वर्ग फीट में बने इस नए ऑफिस का उद्घाटन 17 नवंबर को किया गया है। यह जयपुर की नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट में है। खास बात यह है कि यहां से मोती डूंगरी का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। जयपुर में अब तक 50 से अधिक परिवार आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड की सेवाओं से जुड़ चुके हैं। जयपुर ब्रांच के माध्यम से ग्राहकों को निवेश के अलग-अलग विकल्पों के साथ वेल्थ प्रोटेक्शन, टैक्स प्लानिंग और एस्टेट प्लानिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
नई ब्रांच का नेतृत्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूनिट हेड मुकेश कुमावत और एसोसिएट डायरेक्टर विकास मिश्रा करेंगे। इस मौके पर विकास मिश्रा ने कहा कि जयपुर के लोगों तक अपनी वेल्थ मैनेजमेंट सेवाएं पहुंचाना उनके लिए खुशी की बात है। उनकी मैनेजमेंट टीम के पास 100 साल से अधिक का सामूहिक अनुभव है। कंपनी रिसर्च और आंकड़ों के आधार पर ग्राहकों को सलाह देकर उनके निवेश और संपत्ति मैनेजमेंट से जुड़े फैसलों को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी।
कंपनी का फोकस सिर्फ निवेश के विकल्प बताने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को उनकी आर्थिक स्थिति और भविष्य के लक्ष्यों के अनुसार संपत्ति बनाने उसे सुरक्षित रखने और अगली पीढ़ी तक ट्रांसफर करने की योजना तैयार करने में मदद करना भी है। सबसे बड़ी बात यह कि जयपुर से पहले कंपनी जोधपुर में भी अपना ऑफिस संचालित कर रही है। अब उसकी योजना राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों में भी मौजूदगी बढ़ाने की है।इसके जरिए ज़्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड साल 2002 से प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी एनएसई 500 में शामिल है और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स और अल्ट्रा हाई नेटवर्क इंडिविजुअल्स को सेवाएं देती है। कंपनी म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में एएमएफआई में रजिस्टर है। कंपनी के मुताबिक उसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 1,08,337 करोड़ रुपये से अधिक है।
भारत और विदेशों में उसके 14309 से ज्यादा क्लाइंट परिवार जुड़े हुए हैं। कंपनी में 431 रिलेशनशिप मैनेजर काम करते हैं जो भारत के 19 से अधिक शहरों में ग्राहकों को सेवाएं देते हैं इसके अलावा दुबई में भी कंपनी की मौजूदगी है कंपनी ने ब्रिटेन में भी अपनी यूनिट शुरू की है जिससे वहां के वित्तीय नियामक एफसीए से मंजूरी मिल चुकी है ।





