
लाइफ ने सच्चे नायकों को दिया सम्मान
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपने ब्रांड कैंपेन ‘भरोसा तुम हो’ के रोचक और नए अध्याय की शुरुआत की है। यह कैंपेन ‘ट्रस्ट’ यानी भरोसे को केंद्र में रखकर चलता है। साथ ही इसमें उन लोगों की भूमिका के इर्द-गिर्द कहानी को बुना गया है, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए रक्षक के रूप में हमेशा तत्पर रहते हैं।उल्लेखनीय है किएक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड , को पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था,
सरल और जमीन से जुड़ी कहानी के माध्यम से यह कैंपेन ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा और रितिका सजदेह को किसी सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे कपल के तौर पर दिखाता है, जो जिंदगी की साझा जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। इससे सेविंग्स, प्रोटेक्शन और रिटायरमेंट कैटेगरी में भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर एक्सिस मैक्स लाइफ की स्थिति मजबूत होगी।
एक्सिस मैक्स लाइफ के डायरेक्टर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राहुल तलवार ने कहा, ‘एक्सिस मैक्स लाइफ में हमने अपने काम से भरोसा कमाया है। इसकी शुरुआत क्लेम को पूरा करने और जरूरत के समय परिवारों को प्रोटेक्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता से होती है। जीएसटी के बाद के माहौल में जहां प्रोटेक्शन एक मुख्य वित्तीय प्राथमिकता है, हमारा शानदार क्लेम सेटलमेंट रेश्यो हमारे दिए ‘भरोसे’ का सबसे बड़ा सुबूत है। अब हम अल्लू सिरीश को अपने रोहित-रितिका यूनिवर्स में शामिल करते हुए इस कहानी को भरोसे से पर्सनल जिम्मेदारी की ओर ले जा रहे हैं। हमारे नए ‘भरोसा तुम हो’ ब्रांड कैंपेन में सिनेमा और क्रिकेट का यह शानदार मेल-जोल सुरक्षा के बारे में बातचीत को जिंदगी के हर पड़ाव के लिए ज्यादा जरूरी और सांस्कृतिक रूप से जुड़ा हुआ बनाता है। इस कैंपेन के साथहमारा उद्देश्य स्पष्ट है: सुरक्षा को भरोसेमंद बनाना और ऐसे विश्वास पर आधारित करना जो प्रमाणित हो, सिर्फ वादा न हो।’





