
600 वेडिंग प्रोफेशनल्स जुटेंगे आईडबल्युटीसी में
देशभर के इवेंट मैनेजर्स 19 और 20 जुलाई को फेयर माउंट में करेंगे शिरकत
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 15 जून। वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री के सबसे चर्चित आयोजनों में शामिल इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्लूटीसी) का तीसरा सीजन 19 और 20 जुलाई को कूकस स्थित होटल फेयर माउंट, जयपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से 600 से अधिक इवेंट प्रोफेशनल्स शामिल होंगे, जिससे राजस्थान सहित पूरे देश की वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री को नया मंच और बड़ा व्यावसायिक अवसर मिलने की उम्मीद है।आयोजक,अरशद हुसैन ने बताया कि आईडब्लूटीसी एक अनोखा “5-इन-1” कॉन्सेप्ट है, जिसके अंतर्गत इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, ब्राइडल एग्जीबिशन, ब्राइडल फैशन शो, मॉक बारात और वेडिंग इंडिया अवॉर्ड्स आयोजित किए जाते हैं। वेडिंग इंडिया अवॉर्ड्स के माध्यम से वेडिंग इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया जाता है। आयोजन में रितु राज खन्ना, जेडी मेहता, संजीव कपूर सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित स्पीकर्स और वेडिंग इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। वहीं नरेंद्र शर्मा समेत विभिन्न देशों के प्रेसिडेंट्स और इंटरनेशनल प्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने आगे बताया कि पिछले सीजन में 300 से अधिक इवेंट प्रोफेशनल्स शामिल हुए थे, जिससे इंडस्ट्री को काफी लाभ मिला था। इस बार प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी होने जा रही है, जिससे नेटवर्किंग, बिजनेस एक्सपेंशन और नई संभावनाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। आयोजन को लेकर हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा पोस्टर का अवलोकन भी किया गया, जिसके बाद आयोजन को लेकर इंडस्ट्री में उत्साह और बढ़ गया है। आईडब्लूटीसी सीजन-3 को वेडिंग, टूरिज्म और इवेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है, जो जयपुर को ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत पहचान देगा।





