नई दिल्ली, 16 जुलाई, 2026: लंदन स्थित कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड नथिंग ने अपने नए (b) सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन फोन (4b) की बिक्री शुरू होने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि नथिंग इकोसिस्टम (Ecosystem) का अनुभव लेने का यह सबसे किफायती तरीका है। 8GB + 128GB वेरिएंट की प्रभावी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की 33,699 रुपये रखी गई है। इन कीमतों में 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। फोन (4b) की बिक्री 14 जुलाई, 2026 से फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल पार्टनर्स जैसे क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स के स्टोर्स पर शुरू होगी।
फोन (4a) सीरीज़ की कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए फोन (4b) में नथिंग का सिग्नेचर पारदर्शी (Transparent) डिज़ाइन और ग्लिफ इंटरफेस दिया गया है। इसके साथ दमदार स्नैपड्रैगन परफॉर्मेंस, हर तरह की ज़रूरतों के लिए मुफीद कैमरा सिस्टम (Versatile Camera System), शानदार एमोलेड डिस्प्ले (AMOLED Display) और एसेंशियल एआई टूल्स (Essential AI Tools) के साथ पूरा नथिंग ओएस एक्सपीरियंस मिलता है।
नथिंग इकोसिस्टम में कदम रखने वाले यूज़र्स के लिए फोन (4b) को एक बेहतरीन शुरुआती डिवाइस के तौर पर तैयार किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म, नथिंग की अब तक की सबसे बड़ी 6,000mAh बैटरी, ट्रूलेंस इंजन 4 से लैस 50MP ओआईएस मेन कैमरा, 6.77 इंच का 120Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 2,000 निट्स (Nits) तक की पीक ब्राइटनेस (Peak Brightness) दी गई है। इसके अलावा, फोन में एंड्रॉयड 16 पर आधारित नथिंग ओएस 4.1 मिलेगा, जो साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, बिल्ट-इन एसेंशियल एआई टूल्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स की सुविधा देता है।
फोन (4b) ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। यह दो कॉन्फिगरेशन 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में बिक्री के लिए उपलब्ध है।




