
लखनऊ, 8 मई, 2026: भारत के एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (ईएसएस) और रीन्युएबल एनर्जी मैनेजमेन्ट सॉल्युशन्स (आरईएमएस) में अग्रणी प्लेयर जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने आज अपने हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ कंपनी ने तेज़ी से विकसित होते डिस्ट्रीब्यूटेड एवं रूफटॉप सोलर मार्केट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर लिया है।
लॉन्च का अनावरण उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्स्पो 2026 में किया गया। यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है कि भरोसेमंद ऊर्जा की बढ़ती मांग एवं नीतिगत सहयोग के चलते भारत के रेज़ीडेन्शियल एवं कमर्शियल सेक्टर में सोलर अडॉप्शन तेज़ी से बढ़ रहा है। ऊर्जा की दृष्टि से आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए हाइब्रिड एनर्जी सिस्टम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में जीनस इनोवेशन्स की इस पेशकश को सोलर, बैटरी एवं ग्रिड पावर के इंटीग्रेशन की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अपने ईएसएस पोर्टफोलियो के नए एडीशन पर बात करते हुए यश तोडी, डायरेक्टर और चीफ़ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर, जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत का ऊर्जा रूपान्तरण एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां विश्वसनीयता, स्टोरेज और ऊर्जा का इंटेेलीजेन्ट प्रबन्धन- मूल्य को परिभाषित करता है। अब हाइब्रिड सिस्टम वैकल्पिक नहीं रहे; ये घरों एवं कारोबारों में बिजली के इस्तेमाल का केन्द्र बन गए हैं।’’
अनुकूल नीतियों एवं उपभोक्ताओं में बढ़ती जागरुकता के चलते उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर का अडॉप्शन लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हाई-फ्लो सॉल्युशन के लॉन्च का फैसला हमारे लिए बेहद व्यवहारिक है क्योंकि हम भारत के सबसे बड़े और सबसे तेज़ी से विकसित होते पावर मार्केट्स में से एक में ऊर्जा के इंटीग्रेटेड एवं भरोसेमंद समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तत्पर हैं।
हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर के साथ हम ऐसे समाधान लेकर आए हैं जो दक्षता, पैमाने एवं रियल-टाईम एनर्जी इंटेलीजेन्स का बेहतरीन संयोजन हैं। इस लॉन्च के साथ हमने उच्च विकास वाले सेगमेन्ट में अपनी स्थिति को और मजबूत बना लिया है। भविष्य के अनुकूल, सस्टेनेबल एवं इंटीग्रेटेड एनर्जी सॉल्युशन्स पोर्टफोलियो के निर्माण की योजनाओं के तहत हमने यह लॉन्च किया है।
हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर को इंटेलीजेन्ट एनर्जी मैनेजमेन्ट के ज़रिए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि यूज़र सोलर एनर्जी की खपत को अनुकूलित कर सकें और साथ ही ग्रिड पर उनकी निर्भरता कम हो सके। यह सिस्टम उच्च दक्षता के परफोर्मेन्स, फास्ट स्विच ओवर (यूपीएस लैवल स्विचिंग 10 एमएस से कम) और अडवान्स्ड लोड प्रायोराइटेशन को सपोर्ट करता है। इसमें स्केलेबल पैरेलल कनेक्टिविटी एवं रिमोट मॉनिटरिंग के लिए बिल्ट-इन वाय-फाय के फीचर भी हैं। 99.9 फीसदी से अधिक अडवान्स्ड एमपीपीटी दक्षता के साथ, यह सोलर एनर्जी की उपयोगिता को अधिकतम करता है, परफोर्मेन्स को स्थिर बनाता है। ऐसे में यह रिहायशी एवं कमर्शियल ऐप्लीकेशन्स के लिए उपयुक्त है। सबसे महत्वपूर्ण पहलु यह है कि यह सरकार की पहल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अनुरूप है, ऐसे में देश भर में रूफटॉप सोलर अडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों से इसे फायदा होगा।
इसके अलावा जीनस, बैटरी मैनेजमेन्ट सिस्टम (बीएमएस) भी लेकर आई है, जिसका उद्देश्य स्टोरेज की दक्षता, सुरक्षा एवं लाईफसायकल के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाना तथा इसके इंटीग्रेटेड एनर्जी इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है। उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्स्पो में जीनस इनोवेशन की भागीदारी भारत के ऊर्जा रूपान्तरण के लिए बड़े पैमोने के आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले समाधानों के निर्माण पर इनके सतत फोकस को दर्शाती है। जो स्टोरेज, स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेन्ट एवं डिस्ट्रीब्यूटेड पावर सिस्टम्स पर ज़ोर दे रही है।
जीनस इनोवेशन्स ने 150,000 वर्गफीट से अधिक इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग युनिट एवं 750,000 से अधिक युनिट्स की निर्माण क्षमता के साथ एनर्जी स्टोरेज और पावर इलेक्ट्रोनिक्स सेगमेन्ट में अपनी स्थिति को मजबूत बना लिया है। 10,000 से अधिक पार्टनर्स के मजबूत रीटेल नेटवर्क के साथ जीनस इनोवेशन्स ने 5 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान की हैं तथा 28 से अधिक देशों को निर्यात के द्वारा अपने इंटरनेशनल फुटप्रिन्ट का विस्तार किया है।
लाईव डेमो और विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए हॉल 1 में स्टॉल नंबर 31 बी पर विज़िट करें और टीम के साथ जुड़ें।




