
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ भारत और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजारों में समर ट्रेवल डिमांड तेजी से बढ़ने के बीच, प्रिज्म ने पीक वेकेशन सीजन से पहले ट्रैवल एजेंट कम्युनिटी के साथ सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से जयपुर के में ट्रैवल एजेंट पार्टनर बिजनेस मीट का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में 150 से अधिक क्षेत्रीय ट्रैवल एजेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पार्टनर्स को समर ट्रैवेलर्स के लिए तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के हॉस्पिटैलिटी और हॉलिडे ऑफर्स की जानकारी देना था। इस दौरान प्रिज्म ने अपने प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स संडे होटल्स, क्लबहाउस, पैलेट और टाउनहाउस को लॉन्च किया। इसके साथ ही चेक-इन वकेशन के जरिए उपलब्ध हॉलिडे एक्सपीरियंस और डैनसेंटर व बेलविला के प्रीमियम विला स्टे विकल्पों को भी प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चर्चाओं के केंद्र में गर्मियों में उभरते ट्रैवल ट्रेंड्स, परिवारों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वेकेशन पैकेजों की बढ़ती मांग, एक्सपीरियंस आधारित स्टे और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में बढ़ती रुचि रहे। ट्रैवल एजेंट्स ने बताया कि दुबई, वियतनाम, थाईलैंड और यूरोप जैसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों की मांग इस गर्मी के सीजन में काफी मजबूत बनी हुई है। वहीं, घरेलू पर्यटन स्थलों के प्रति भी लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर प्रिज्म एशिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) मनीष कश्यप ने कहा, “गर्मियों की छुट्टियां आज भी लीजर ट्रैवल डिमांड को बढ़ाने वाले सबसे बड़े कारणों में से एक हैं और ट्रैवल एजेंट्स यात्रियों को सही अनुभव व बेहतर डेस्टिनेशन चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ट्रैवल ट्रेड कम्युनिटी के साथ लगातार जुड़ाव के माध्यम से हमारा उद्देश्य सहयोग को और मजबूत करना, अपने हॉस्पिटैलिटी तथा हॉलिडे ऑफर्स की पहुंच बढ़ाना एवं घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों के लिए सहज यात्रा अनुभव तैयार करना है।”
नेक्सस हॉलीडेज के मालिक गजेंद्र शर्मा ने कहा, “इस साल समर वेकेशंस के लिए, खासकर फैमिली गेटअवे और अंतरराष्ट्रीय लीजर डेस्टिनेशंस के लिए काफी मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है । प्रिज्म का प्रीमियम होटल्स, हॉलिडे पैकेज और विला स्टे से जुड़ा विविध पोर्टफोलियो हमें यात्रियों को कई तरह के विशेष और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में मदद करता है।”
यह मीट प्रिज्म के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच साबित हुई, जहां कंपनी ने ट्रैवल एजेंट पार्टनर्स के साथ मिलकर समर हॉलिडे बुकिंग्स बढ़ाने और प्रमुख लीजर मार्केट्स में अपनी पहुंच का विस्तार करने पर चर्चा की। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रिज्म का उद्देश्य अपने ट्रैवल ट्रेड नेटवर्क को और मजबूत बनाना तथा भारत व विदेशों में यात्रियों को सहज तथा बेहतर वेकेशन अनुभव उपलब्ध कराना है।





