
पांच नए पनीर बर्गर के साथ अपने वेजीटेरियन मेन्यू को दिया नया स्वाद
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ लुसियाना के मशहूर फ्राइड चिकन ब्रांड पॉपॉईज® ने भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी पनीर बर्गर रेंज ‘5 बोल्ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर’ लॉन्च की है। कंपनी ने पांच इंटरनेशनल फ्लेवर वाली इस नई रेंज के जरिए अपने वेजीटेरियन मेन्यू को और मजबूत किया है। इसमें पॉपॉईज® के सिग्नेचर बोल्ड टेस्ट को भारत के लोगों की सबसे पसंदीदा शाकाहारी चीज़, पनीर के साथ नए फ्लेवर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है।
भारत में वेजीटेरियन फूड (शाकाहारी खानपान) की पसंद तेजी से बदल रही है। लोग अब पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ नए और इंटरनेशनल फ्लेवर भी आज़माना चाहते हैं, लेकिन परिचित स्वाद से समझौता किए बिना। पनीर लंबे समय से भारतीयों का पसंदीदा शाकाहारी विकल्प रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पॉपॉईज® ने अपने वैश्विक फ्लेवर अनुभव को पनीर के साथ जोड़कर यह नई रेंज पेश की है।
लॉन्च पर पॉपॉईज® इंडिया के ईवीपी एवं चीफ बिजनेस ऑफिसर विभोर गुप्ता ने कहा, “पॉपॉईज® में हमारा हमेशा से मानना रहा है कि बेहतरीन स्वाद महज कुछ विकल्पों तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमारी पहचान भले ही फ्राइड चिकन से रही हो, लेकिन हम यह भी समझते हैं कि भारत के शाकाहारी ग्राहक भी अपने भोजन में नए स्वाद, विविधता और अलग अनुभव चाहते हैं। पनीर देश के सबसे पसंदीदा शाकाहारी खाद्य पदार्थों में से एक है। ‘5 बोल्ड फ्लेवर्स ऑफ पनीर’ के जरिए हमने पनीर के परिचित स्वाद को इंटरनेशनल फ्लेवर के साथ नए अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। यह भारत में हमारी अब तक की सबसे बड़ी पनीर पेशकश है और भारतीय ग्राहकों के लिए अपने वेजीटेरियन मेन्यू को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम भी है।”





