जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मानसरोवर जयपुर स्थित बिजलानी स्टूडियो में रविवार, 6 सितंबर 2026 को नंदोत्सव एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भक्ति, भजन एवं भक्तिमय संगीत से जोड़ना है। कार्यक्रम में बाल गोपाल श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति संगीत का विशेष आयोजन होगा।
भजन संध्या में श्रद्धालु सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित शामिल होकर भक्ति-संगीत का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर उच्च श्रेणी के भजन की रिकॉर्डिंग का विशेष अवसर भी प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बिजलानी स्टूडियो में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सहयोग राशि स्वेच्छानुसार रखी गई है।
कार्यक्रम के स्वागतकर्ता श्वेता, रजनीश एवं तरुण हैं एवं आयोजक अनिल बिजलानी है।