जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इमर्सिव इवेंट डोम, स्काईडोम, जयपुर के कूकस में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए एक नए और अत्याधुनिक आयोजन स्थल की शुरुआत हुई है। डेस्टिनेशन वेडिंग्स, लाइव एंटरटेनमेंट और अनुभव-आधारित आयोजनों के लिए तैयार यह ऐतिहासिक स्थल बड़े पैमाने पर इमर्सिव प्रस्तुतियों के लिए दुनिया के प्रमुख मंचों में से एक है। स्काईडोम का उद्देश्य जयपुर को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाना और अगली पीढ़ी के आयोजनों एवं मनोरंजन के लिए शहर को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करना है। स्काईडोम का आधिकारिक उद्घाटन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और ईमा के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत 500 ड्रोन्स के शानदार आउटडोर शोकेस के साथ हुई, जिसने बड़े पैमाने पर प्रोजेक्शन के माध्यम से इमर्सिव विजुअल स्टोरीटेलिंग के लिए इस मंच की रचनात्मक संभावनाओं को प्रदर्शित किया। डोम में इमर्सिव अनुभवों की एक विस्तृत लाइब्रेरी भी उपलब्ध है, जिसमें विभिन्न चुनिंदा परिवेश शामिल हैं। इनके माध्यम से किसी भी आयोजन को एक अनूठा और बहु-संवेदी अनुभव बनाया जा सकता है। लॉन्च के अवसर पर इवेंट एंड इंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (ईमा) द्वारा एक इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसमें ‘ईमा वेडिंग्स’ की शुरुआत की गई। इस कॉन्फ्रेंस में वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में जयपुर की संभावनाओं तथा राजस्थान के हॉस्पिटैलिटी और लाइव-इवेंट्स इकोसिस्टम में उभरते अवसरों पर चर्चा हुई। शाम का समापन भारतीय पॉप-रॉक बैंड यूफोरिया की लाइव परफॉर्मेंस के साथ हुआ।
स्काईडोम के डायरेक्टर सचिन मुत्रेजा ने कहा, “भारत के पर्यटन और लाइव-इवेंट्स सेक्टर में उन डेस्टिनेशन्स के लिए व्यापार की बड़ी संभावनाएं हैं, जो अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और अपनी पेशकशों में विविधता लाना चाहते हैं। भारत का संगठित लाइव-इवेंट्स उद्योग जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए स्काईडोम जयपुर में बड़े पैमाने पर इमर्सिव आयोजनों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह ऐसा स्थान है, जहां कल्पनाओं को मंच मिलता है, तकनीक नई संभावनाओं के द्वार खोलती है और असाधारण आयोजनों की अगली पीढ़ी साकार हो सकती है। हमारा उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी और इवेंट प्रोडक्शन क्षेत्र के साथ साझेदारियां विकसित करना, स्थानीय हितधारकों के लिए व्यावसायिक अवसर पैदा करना और वेडिंग्स, मनोरंजन तथा बड़े आयोजनों के लिए जयपुर की पहचान को और मजबूत करना है।”
राजस्थान में पर्यटन के बढ़ते आंकड़े और हेरिटेज पर्यटन एवं डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए जयपुर की स्थापित पहचान, शहर में आयोजनों की संभावनाओं को विस्तार देने के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। कूकस में स्थित, आईटीसी मेमेंटोस के पास बना स्काईडोम लगभग 30,000 वर्ग फुट का इनडोर स्पेस और 30,000 वर्ग फुट के आउटडोर लॉन्स उपलब्ध कराता है। इससे आयोजकों को शादियों, लाइव एंटरटेनमेंट और बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए विभिन्न विकल्प मिलते हैं। इस वेन्यू का उद्देश्य जयपुर के मौजूदा हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करना तथा इवेंट्स और पर्यटन से जुड़े व्यापक इकोसिस्टम में नए अवसर पैदा करना है।
भारत का तेजी से बढ़ता लाइव-इवेंट्स उद्योग भी इन संभावनाओं को दर्शाता है। मार्च 2026 में जारी फिक्की ई वाई की रिपोर्ट अनलॉकिंग इंडियाज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इकोनॉमी के अनुसार, भारत के संगठित लाइव-इवेंट्स क्षेत्र में वर्ष 2025 में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इसका आकार लगभग ₹14,500 करोड़ तक पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2028 तक इसके बढ़कर ₹19,600 करोड़ होने का अनुमान है।
अपनी इमर्सिव ऑडियो-विजुअल क्षमताओं और इनडोर-आउटडोर आयोजन स्थलों के साथ, स्काईडोम का उद्देश्य जयपुर में विभिन्न प्रकार के आयोजनों और अनुभवों की मेजबानी की क्षमता को बढ़ाना है। यह स्थल इवेंट आयोजकों, वेडिंग प्रोफेशनल्स, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स और ब्रांड्स के लिए नए अवसर उपलब्ध कराता है। साथ ही, राजस्थान में समारोहों, मनोरंजन और बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए आने वाले पर्यटकों के अनुभवों में भी एक नया आयाम जोड़ता है।