देशभर के 315 सेल्स और सर्विस सेंटरों पर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने पर जोर
• निसान ने अपने पूरे डीलर नेटवर्क में ‘अद्वितीय गुणवत्ता, हर ग्राहक, हर गाड़ी, हर बार’ की थीम के तहत ग्राहकों को केंद्र में रखने की अपनी रणनीति को मजबूती दी
गुरुग्राम, दिव्यराष्ट्र: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) पूरे नवंबर 2026 में विश्व गुणवत्ता माह (वर्ल्ड क्वालिटी मंथ) मना रही है। इस पहल के जरिए कंपनी देशभर में अपने 315 सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स पर बेहतर सेवाएं देने पर जोर दे रही है। साथ ही, ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। ‘अद्वितीय गुणवत्ता, हर ग्राहक, हर गाड़ी, हर बार’ की थीम पर आधारित इस महीनेभर के अभियान में ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही, कंपनी का उद्देश्य लगातार बेहतर सर्विस और भरोसेमंद आफ्टरसेल्स सपोर्ट के जरिए ग्राहकों का विश्वास मजबूत करना और उन्हें हर बार बेहतर अनुभव प्रदान करना है।
निसान पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता माह का आयोजन करती रही है। इस आयोजन के दौरान निसान की डीलरशिप और सर्विस टीमों को ग्राहक-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से साथ लाया जाता है। इन गतिविधियों का उद्देश्य अपने संपूर्ण परिचालन में मजबूत गुणवत्ता की सोच विकसित करना है। ‘पहली ही बार में सब ठीक’ (फिक्स इट राइट द फर्स्ट टाइम) पर जोर देते हुए इस पहल के तहत रिपेयर क्वालिटी में सुधार करने, सर्विस की एफिशिएंसी बढ़ाने और प्रत्येक कस्टमर टचपॉइंट पर ग्राहकों को सुगम अनुभव देने पर फोकस किया जाता है।
हर हफ्ते अलग-अलग थीम के साथ यह जश्न मनाया जा रहा है। इनमें बेहतरीन सर्विस माहौल , उत्कृष्ट कर्मचारी एवं टीम ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव और मरम्मत की बेहतरीन गुणवत्ता (की थीम शामिल हैं। इनके माध्यम से वर्कशॉप के मानकों को मजबूत करने, तकनीकी क्षमताएं बढ़ाने, ग्राहकों के साथ संवाद बढ़ाने और पूरी सर्विस के दौरान गाड़ी के क्वालिटी चेक को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए समर्पित कार्यक्रम, ग्राहकों की जानकारी बढ़ाने के लिए वर्कशॉप, वाहन का हेल्थ चेक-अप और ग्राहकों से फीडबैक पाने जैसी पहल से निसान की सर्विस टीमों और ग्राहकों के बीच संवाद और भी बेहतर होता है।
विश्व गुणवत्ता माह 2026 के जरिए निसान मोटर इंडिया ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर उसकी सर्विस तक हर स्तर पर बेहतर अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। इस पहल से निसान के इस भरोसे की झलक मिलती है कि गुणवत्ता सिर्फ गाड़ी से जुड़ा विषय नहीं है। ग्राहकों से हर संवाद और उनके हर अनुभव में भी गुणवत्ता की झलक दिखाई देनी चाहिए।