नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी के नेतृत्व में, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) स्किल्स, स्केल और ट्रांसफॉर्मेशन के बारह वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्किलिंग इकोसिस्टम में से एक के विकास और ‘विकसित भारत 2047’ की ओर भारत की यात्रा में इसके योगदान को रेखांकित करता है। जयन्त चौधरी ने कहा, “पिछले बारह वर्षों का सफ़र भारत की इस बढ़ती समझ को दर्शाता है कि स्किल्स, अवसर, प्रोडक्टिविटी और आर्थिक बदलाव के सबसे शक्तिशाली साधनों में से एक हैं। मज़बूत इंडस्ट्री पार्टनरशिप, डिजिटल इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने और वैश्विक मोबिलिटी के अवसरों के माध्यम से, हम एक ऐसी वर्कफ़ोर्स तैयार कर रहे हैं जो कॉन्फिडेंट और प्रतिस्पर्धी है और भारत की विकास यात्रा में योगदान देने के लिए तैयार है।” बारह वर्षों में, मंत्रालय ने एक ऐसा व्यापक स्किलिंग इकोसिस्टम बनाया है जो वोकेशनल एजुकेशन, इंडस्ट्री-लेड ट्रेनिंग, अप्रेंटिसशिप, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल वर्कफोर्स मोबिलिटी को एक ही यूनिफाइड नेशनल फ्रेमवर्क में जोड़ता है।



