
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र: भारत के अग्रणी रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स ने कामस्कोर (मई 2026) के अनुसार 80 लाख से अधिक मासिक यूनिक विज़िटर्स का आंकड़ा पार कर अपनी नेतृत्वकारी स्थिति और मजबूत की है। नवीनतम उद्योग आंकड़ों के अनुसार मैजिकब्रिक्स प्रमुख प्रतिस्पर्धियों से आगे है और देशभर के खरीदारों, विक्रेताओं, डेवलपर्स तथा चैनल पार्टनर्स की पहली पसंद बना हुआ है।
ताज़ा ट्रैफिक आँकड़ों के अनुसार 99 एकरस के 76 लाख, नोब्रॉकर के 61 लाख और हाउसिंग.काम के 56 लाख मासिक यूनिक विज़िटर्स हैं। यह उपलब्धि प्रतिस्पर्धी रियल एस्टेट बाज़ार में अपने साझेदारों को अधिकतम डिजिटल दृश्यता और बेहतर लीड जनरेशन उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बेहतर व्यावसायिक परिणाम
भारत के रियल एस्टेट बाज़ार के तेज़ी से डिजिटल होने के साथ ऑनलाइन दृश्यता संपत्ति खोज और खरीदारों की भागीदारी का प्रमुख आधार बन गई है। अधिक ट्रैफिक से संपत्तियों को अधिक दृश्यता, बेहतर ब्रांड पहचान और गंभीर खरीदारों तक पहुँच मिलती है।
80 लाख से अधिक मासिक यूनिक विज़िटर्स के साथ मैजिकब्रिक्स डेवलपर्स, ब्रोकर्स और संपत्ति मालिकों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचने तथा गुणवत्तापूर्ण पूछताछ को व्यावसायिक अवसरों में बदलने में सक्षम बनाता है।
विकास के लिए निर्मित प्लेटफॉर्म
मैजिकब्रिक्स ने लगातार तकनीक, एआई आधारित अनुशंसाओं, सत्यापित प्रॉपर्टी लिस्टिंग, बाज़ार विश्लेषण और उपभोक्ता-केंद्रित नवाचारों में निवेश किया है, जिससे संपत्ति खरीदने और बेचने की प्रक्रिया सरल हुई है। इससे उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा है और रियल एस्टेट व्यवसायों को अपने विपणन निवेश का अधिकतम लाभ मिलता है।
प्लेटफॉर्म की बढ़ती पहुँच उसकी प्रामाणिक लिस्टिंग, डेटा-आधारित जानकारी और सहज प्रॉपर्टी खोज अनुभव पर उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
अधिक ट्रैफिक। अधिक दृश्यता। अधिक उच्च-इंटेंट लीड्स।
नवीनतम रैंकिंग यह स्पष्ट करती है कि अधिक उपभोक्ता ट्रैफिक से संपत्तियों की दृश्यता बढ़ती है, जिससे योग्य खरीदारों की पूछताछ भी बढ़ती है।
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र विकसित हो रहा है और मैजिकब्रिक्स उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को विकास के लिए आवश्यक तकनीक, पहुँच और व्यापक नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मैजिकब्रिक्स के बारे में
मैजिकब्रिक्स भारत का अग्रणी प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म है, जो तकनीक आधारित समाधानों के माध्यम से लाखों खरीदारों को डेवलपर्स, ब्रोकर्स और गृहस्वामियों से जोड़ता है। प्लेटफॉर्म प्रॉपर्टी खोज, बाज़ार संबंधी जानकारी, होम लोन, सलाहकारी सेवाएँ और डिजिटल मार्केटिंग समाधान प्रदान करता है।





