— वीर नारियों के त्याग, वीर माताओं के समर्पण और पूर्व सैनिकों के शौर्य के सम्मान में दिया 11 लाख रुपये का योगदान
जैसलमेर, दिव्यराष्ट्र। जो अपने साहस से देश को शक्ति देते हैं, अपने समर्पण से देश को सुरक्षित रखते हैं और अपने बलिदान से करोड़ों भारतीयों के सपनों की रक्षा करते हैं, वही सही मायनों में भारत के ‘फ्रंटलाइन चार्जर्स’ हैं।
इसी भावना को साकार करते हुए देश के अग्रणी स्वदेशी मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एक्सेसरीज ब्रांड केडीएम इंडिया ने अपने राष्ट्रीय अभियान ‘भारत का चार्जर’ के अंतर्गत भारतीय सेना के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
25 नवंबर 2026 को जैसलमेर मिलिट्री कैंटोनमेंट में भारतीय सेना द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर में केडीएम इंडिया ने सहभागिता करते हुए सैनिक कल्याण, स्वदेशी निर्माण और राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर मेजर जनरल हर्षवर्धन सिंह, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 12 रैपिड ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं वीर माताओं के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया।
केडीएम इंडिया के संस्थापक एन. डी. माली ने कहा, “हम भारत में ऐसे चार्जर बनाते हैं, जो मोबाइल फोन को ऊर्जा देते हैं, लेकिन हमारे वीर सैनिक अपने साहस, त्याग और बलिदान से पूरे राष्ट्र को ऊर्जा देते हैं। वही भारत के वास्तविक ‘फ्रंटलाइन चार्जर्स’ हैं। एक सैनिक का बलिदान केवल उसका अपना नहीं होता। उसके साथ उसकी मां, उसकी पत्नी और उसका पूरा परिवार भी राष्ट्र के लिए त्याग करता है। उन वीर नारियों और वीर माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है।
एक स्वदेशी ब्रांड के रूप में हमारा संकल्प केवल भारत में निर्माण करना नहीं, बल्कि भारत के निर्माण में भी योगदान देना है।आज दिया गया यह योगदान कोई उपकार नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हमारी कृतज्ञता की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है।‘भारत का चार्जर’ हमारे लिए केवल एक ब्रांड अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का संकल्प है।”