मुंबई, दिव्यराष्ट्र: जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी और भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी कमर्शियल पोर्ट ऑपरेटर जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (“कंपनी”) ने चौथी तिमाही और 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। इस दौरान कार्गो हैंडलिंग वॉल्यूम 31.6 मिलियन टन रहा, जो सालाना आधार पर 1 प्रतिशत अधिक है। कारोबार से आमदनी 19 प्रतिशत बढ़कर 1,522 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, परिचालन एबिटा 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 769 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का समायोजित कर पश्चात लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 528 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो परिचालन क्षमता और कारोबार में मजबूती को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक वित्तीय परिणाम में कंपनी ने मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए कई प्रमुख मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया। वर्ष के दौरान कार्गो हैंडलिंग वॉल्यूम 122 मिलियन टन रहा, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत अधिक है, जबकि थर्ड पार्टी वॉल्यूम 3 प्रतिशत बढ़कर 58.8 मिलियन टन पहुंच गया। परिचालन एबिटा 15 प्रतिशत बढ़कर 2,604 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, समायोजित कर पश्चात लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रहा।
–





