
साइलेंटप्रो फ्लूइडो ग्लाइड, लक्सियन जुपिटर सेंज़ और लक्सियन स्टेटमेंट सेंज़ वाली रेंज में आकर्षक डिज़ाइन, स्मार्ट कंट्रोल और सटीक एयरफ़्लो का संयोजन
मुंबई, दिव्यराष्ट्र: जब उपभोक्ता अपने घरों को बेहतर बनाने में निवेश करते हैं, तो ऐसे अप्लायंसेज को चुनना महत्वपूर्ण होता है जो उनके घर की सजावट से मेल खाएं और साथ ही रोज़मर्रा के आराम का भी ख्याल रखें। इसे ध्यान में रखते हुए दुनिया के नंबर 1 सीलिंग फैन ब्रांड क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपने सुपर प्रीमियम पंखों की नई रेंज पेश की है – साइलेंटप्रो फ्लूइडो ग्लाइड, लक्सियन जुपिटर सेंज़ और लक्सियन स्टेटमेंट सेंज़। आकर्षक डिज़ाइन को स्मार्ट तकनीक और व्यक्तिगत आराम के साथ जोड़ते हुए, यह नई रेंज आधुनिक घरों के लिए खूबसूरती और उपयोगिता का बेहतरीन संगम पेश करती है।
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के होम इलेक्ट्रिकल्स बिजनेस यूनिट हेड सचिन फर्तियाल ने कहा, “जब हम किसी कमरे को सजाने के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान दीवारों, फर्नीचर और लाइटिंग पर होता है- लेकिन छत को ‘पांचवीं दीवार’ माना जा सकता है, और इसके लिए हम जो चुनते हैं, वह पूरी जगह के माहौल पर असर डाल सकता है। सीलिंग फैन केवल एक उपयोगी अप्लायेंस तक सीमित नहीं है। यह ऐसा डिजाइन फीचर भी हो सकता है, जो कमरे को एक खास पहचान देने के साथ रोजमर्रा में जरूरी आराम भी उपलब्ध कराए। हमारे नए सुपर प्रीमियम फैन की रेंज में उपभोक्ता अलग-अलग तरह के आकर्षक डिज़ाइन चुन सकते हैं – सुडौल और आकर्षक रूप से लेकर सजावटी बारीकियों तथा दमदार, अलग पहचान वाले डिज़ाइन तक- साथ ही एक्टिव-बीएलडीसी टेक्नोलॉजी, 20 से अधिक स्पीड विकल्प और स्मार्ट कंट्रोल के व्यावहारिक फ़ायदों का आनंद ले सकते हैं। हमने डिजाइन और रोजमर्रा की उपयोगिता को एक साथ जोड़ा है, ताकि उपभोक्ता आराम से समझौता किए बिना अपने घर को अपनी पसंद के मुताबिक और खास बना सकें।”


