
दिव्यराष्ट्र, जयपुर: जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड (जेएमएफएचएलएल/कंपनी) ने राजस्थान के संगानेर में अपनी 150वीं शाखा के उद्घाटन की आज घोषणा की. यह कंपनी की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस शाखा का उद्घाटन जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ मनीष सेठ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया.
जेएम फाइनेंशियल होम लोन्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ मनीष सेठ ने अवसर पर कहा, ‘‘150वीं शाखा का उद्घाटन भारत भर में सस्ते हाउसिंग फाइनेंस प्रदान करने की हमारी यात्रा में एक विशेष उपलब्धि है. राजस्थान में गुणवत्ता वाले आवास की निरंतर मांग देखी जा रही है, और हम पारदर्शी, सुलभ तथा लचीले क्रेडिट समाधानों के साथ अपना घर खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह विस्तार अंडरसर्व्ड बाजारों में लोगों को सशक्त बनाने तथा समावेशी गृहस्वामित्व के बड़े लक्ष्य का समर्थन करने की हमारी दृष्टि के अनुरूप है.’’
संगानेर जयपुर के सबसे तेजी से बढ़ते उपनगरीय माइक्रो-मार्केट्स में से एक है. यह कंपनी की राजस्थान में 12वीं शाखा है और रणनीतिक स्थान पर स्थित है. यह विस्तार राज्य में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करता है तथा उभरते बाजारों में सस्ते हाउसिंग फाइनेंस तक पहुंच बढ़ाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. कंपनी देश भर में लगातार बढ़ते नेटवर्क के साथ पहली बार घर खरीदने वालों और अंडरसर्व्ड सेगमेंट तक अपनी पहुंच बढ़ा रही है.
कंपनी ने अपनी 150वीं शाखा के उद्घाटन के साथ राजस्थान में पहली बार ‘मॉर्गेज रजिस्ट्रेशन सब्सिडी’ नामक उत्पाद पेश किया है, जिसका उद्देश्य राज्य भर के परिवारों के लिए अपना घर और अधिक सुलभ बनाना है. यह पहल मॉर्गेज रजिस्ट्रेशन शुल्क पर सब्सिडी प्रदान करती है, जिससे शुरुआती होम लोन खर्च कम होता है. साथ ही यह घर खरीदना किफायती एवं सुगम बनाता है. यह ऑफर विशेष रूप से राजस्थान के ग्राहकों के लिए है और सीमित अवधि के लिए, जो मार्च 2026 तक वैध है. यह क्रेडिट अप्रूवल तथा नियामकीय दिशानिर्देशों के अधीन है. इससे क्षेत्रीय नवाचार और ग्राहकों को आगे रखने वाले समाधानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का पता चलता है.
संगानेर शाखा एक समर्पित बिक्री एवं सेवा शाखा के रूप में काम करेगी, जो व्यक्तिगत सहायता, सरलीकृत दस्तावेजीकरण तथा तेज स्वीकृतियां प्रदान करेगी, ताकि कर्ज लेने का अनुभव सुगम हो.



