
एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस को आईआरडीएआई की मंजूरी, संचालन शुरू
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण से 12 मार्च 2026 को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी।
मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को आलियांज की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।
जियो फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह आलियांज के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। आलियांज के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि जेवी भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी।
कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें आलियांज जीओ आरई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘ इंश्योरेंस फॉर ऑल’ 2047 लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा।






