2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ जेईसीआरसी ने एनसीआर अलवर में अपने नए कैंपस की शुरुआत के साथ विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया है।
जेईसीआरसी ने अपने नए कैंपस की शुरुआत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है।
मात्स्य इंडस्ट्रियल एरिया, नॉर्थ एक्सटेंशन, एनसीआर अलवर में विकसित यह नया कैंपस करीब 38 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। कैंपस का निर्माण प्राकृतिक रोशनी और बेहतर वेंटिलेशन को ध्यान में रखकर किया गया है। यहां विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं और अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोफेशनल टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और चैंपियनशिप स्तर के पिकलबॉल कोर्ट भी विकसित किए गए हैं।
नए कैंपस में बीटेक, बीसीए, एमसीए, बीकॉम, बीबीए और एमबीए जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों के साथ चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) फोरेंसिक साइंस तथा चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों को इस प्रकार तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों से जुड़ा अनुभव भी प्राप्त हो सके।
जेईसीआरसी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा कि एनसीआर अलवर में शुरू किया गया यह नया कैंपस विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा के साथ नवाचार, कौशल विकास और उद्योगों से जुड़ाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। आधुनिक सुविधाओं, हरित परिसर और छात्र-केंद्रित वातावरण के माध्यम से संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।