जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ लोक प्रशासन की शोधार्थी वसुधा पाण्डेय ने ‘वूमेन एंपावरमेंट इन राजस्थान विद् स्पेशल रेफरेंस टू हेल्थ एण्ड एज्यूकेशन : ए सलेक्ट स्टडी ऑफ कोटा एण्ड जयपुर डिस्ट्रीक्ट्स’ विषय पर पीएचडी पूरी की है। पाण्डेय ने यह शोध कोटा विश्वविद्यालय से डॉ. अनिल कुमार पारीक के निर्देशन में पूरा किया। वसुधा पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु की पुत्री हैं।
शोध का मुख्य फोकस राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के स्वास्थ्य और शिक्षा आयाम थे; विशेषकर किशोर मानसिक स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांग महिलाओं की उच्च शिक्षा से जुड़े चुनौतियों का तुलनात्मक अध्ययन कोटा व जयपुर जिलों में किया गया। शोध में प्रमुख निष्कर्षों के अनुसार जयपुर की 15–19 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं में शैक्षणिक तनाव कोटा की तुलना में अधिक पाया गया। इसके साथ ही, कोटा की अधिक छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सहायता ली, जबकि अधिकांश छात्राओं में यह धारणा रही कि समस्या स्वयं समय के साथ ठीक हो जाएगी, इसलिए सहायता खोजने में देरी हुई।