
राजस्थान की कहानी अब देशभर के सिनेमाघरों में
राजस्थानी सिनेमा की पहली पैन-इंडिया फिल्म के रूप में प्रस्तुत ‘धूड़’ का जयपुर में हुआ विशेष प्रदर्शन; 23 अक्टूबर को देशभर में रिलीज़
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ राजस्थान की मिट्टी, संस्कृति और आत्मा से जुड़ी कहानी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, कलाम एकेडमी और समर जैन द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘धूड़’ (सैंडस्टॉर्म) का भव्य प्रीमियर 22 अक्टूबर को जयपुर स्थित ज्वेल ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया। राजस्थानी सिनेमा की पहली पैन-इंडिया फिल्म के रूप में प्रस्तुत यह फिल्म राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है।
जयपुर में आयोजित प्रीमियर में फिल्म की कहानी और राजस्थान की पृष्ठभूमि को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन राजस्थानी सिनेमा की रचनात्मक क्षमता और क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है। राजस्थान की मिट्टी से जुड़ी अपनी कहानी और सांस्कृतिक परिवेश के माध्यम से ‘धूड़’ (सैंडस्टॉर्म) स्थानीय पहचान को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करती है।
प्रीमियर के बाद अब फिल्म 23 अक्टूबर 2026 से राजस्थान सहित देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। जयपुर में आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग फिल्म की राष्ट्रीय रिलीज़ से पहले राजस्थान में इसके सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव रही। फिल्म का उद्देश्य राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और यहां की कहानियों को बड़े पर्दे के माध्यम से व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है, साथ ही राजस्थानी सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना भी है।
आनंद सिंह चौहान द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा के साथ अलका अमीन, भवानी सिंह चौहान, विवेक पारीक, प्रवीण चौधरी, वानिकी त्यागी और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत और साउंडट्रैक मेहुल सुरती ने तैयार किया है, जो फिल्म ‘हेल्लारो’ में अपने प्रशंसित काम के लिए जाने जाते हैं। उनका संगीत फिल्म के भावनात्मक और नाटकीय प्रभाव को और गहराई प्रदान करता है।
‘धूड़’ (सैंडस्टॉर्म) का निर्माण समर जैन, नरेंद्र कृष्णिया, मुकेश पारीक, डी. एस. चौहान और अभिषेक चोपड़ा ने किया है। कलाम एकेडमी और समर जैन द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म, स्टूडियो ऐनक के सहयोग से बनी सोल ऑफ डेजर्ट प्रोडक्शन की पेशकश है। मिराज सिनेमाज फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज़ में सहयोग कर रहा है।
‘धूड़’ (सैंडस्टॉर्म) 23 अक्टूबर 2026 से राजस्थान सहित देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म के माध्यम से निर्माताओं का प्रयास है कि राजस्थान की मिट्टी से निकली कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले और देशभर के दर्शकों को प्रदेश की विरासत, संस्कृति और आत्मा से जुड़ी एक अनूठी सिनेमाई कहानी देखने का अवसर मिले।
‘धूड़’ (सैंडस्टॉर्म) अब सिनेमाघरों में रिलीस हो चुकी है






