
(नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र) फादर्स डे सिर्फ उपहार देने का दिन नहीं, बल्कि उस शख्स के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर है, जिसने जीवन की हर राह पर हमारा हाथ थामे रखा। व्यस्त दिनचर्या के बीच थोड़ी-सी फुर्सत निकालकर पिता के साथ एक छोटा-सा वीकेंड गेटअवे रिश्तों में नई गर्माहट ला सकता है और अनगिनत खूबसूरत यादें जीवंत कर सकता है। लेकिन अगर छुट्टियों का बड़ा हिस्सा ट्रैफिक, लंबी ड्राइविंग और ऊबड़-खाबड़ रास्तों की थकान में बीत जाए, तो सैर का असली आनंद अधूरा रह जाता है।
ऐसे में ग्रीनसेल मोबिलिटी का भारत का सबसे बड़ा इंटरसिटी बस ब्रांड न्यूगो इस फादर्स डे को और खास बनाने का अवसर दे रहा है। विशाल लेगरूम, एयरपोर्ट जैसी प्रीमियम लाउंज सुविधाएं और 25-पॉइंट सुरक्षा जांच से लैस यह सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि यात्रा को भी यादगार अनुभव में बदल देता है।
यहां पेश हैं फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए देश के तीन ऐसे खास ट्रैवल प्लान, जिनमें सैर-सपाटे के बेहतरीन अनुभवों के साथ शानदार ठहरने की सुविधाएं भी शामिल हैं।
1) दिल्ली से जयपुर: शाही ठाठ और विरासत का अहसास
दिल्ली की भागदौड़ और ट्रैफिक को पीछे छोड़, शांत और वातानुकूलित सफर के साथ जयपुर पहुंचिए। रास्ते में पापा अपनी नींद ले सकते हैं, अखबार पढ़ सकते हैं या बस खिड़की से गुजरते नजारों का आनंद ले सकते हैं।
मंजिल पर पहुंचने के बाद पापा के साथ बिताए जाने वाले पलों को और खास बनाने के लिए आप इन मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
• विंटेज कार टूर: अगर पापा को क्लासिक कारों का शौक है, तो गुलाबी नगरी की सैर किसी विंटेज कार में कराना उनके लिए यादों से भरा खास अनुभव बन सकता है।
• रामबाग पैलेस में शाही डिनर: सुवर्ण महल में लाइव शास्त्रीय संगीत की मधुर धुनों के बीच पारंपरिक राजस्थानी थाली का स्वाद चखते हुए उन्हें शाही मेहमाननवाज़ी का अनुभव दें।
• हॉट एयर बैलून राइड: सूर्योदय के समय आसमान से आमेर किले की मनमोहक छटा का नज़ारा करें। यह ऐसा रोमांचक अनुभव है, जिसे पापा के साथ साझा कर आप जीवनभर संजोकर रख सकते हैं।
कहां ठहरें (ठहरने के शानदार विकल्प):
• ताज महल पैलेस, जयपुर: पापा को राजाओं जैसी मेहमाननवाज़ी और आलीशान ठहराव का अनुभव देने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
• आईटीसी राजपूताना: राजपूताना स्थापत्य कला की भव्यता से सजा यह होटल विश्वस्तरीय सुविधाओं और शानदार स्पा के साथ सुकून और आराम का खास अनुभव प्रदान करता है। जहां पापा अपनी सारी थकान दूर कर सकते हैं।
2) दिल्ली से ऋषिकेश: अध्यात्म, प्रकृति और सुकून का संगम
पहाड़ी मोड़ों पर ड्राइविंग की चिंता छोड़िए और हिमालय की तलहटी की खूबसूरती को निहारते हुए आरामदायक सफर का आनंद उठाइए। न्यूगो के प्रशिक्षित और अनुभवी कोच कैप्टन सफर को सहज और सुरक्षित बनाते हैं। ताकि आप और पापा प्राकृतिक खूबसूरती और बदलते नजारों का आनंद सुकून से ले सकें।
क्या करें? (सुकून और यादों से भरे अनुभव)
• निजी गंगा आरती और घाट भ्रमण: त्रिवेणी घाट की भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण में शाम की गंगा आरती का दिव्य अनुभव लें। पापा के साथ घाट की सैर करते हुए कुछ सुकून भरे पल बिताएं।
• नदी किनारे गोल्फिंग या हल्की ट्रैकिंग: सुबह की शुरुआत हरियाली से घिरे शांत परिवेश में गोल्फ खेलकर करें या आरक्षित वनों के बीच प्रकृति के करीब ले जाने वाली हल्की पदयात्रा का आनंद उठाएं।
• आयुर्वेदिक वेलनेस स्पा: रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और कामकाज की थकान को दूर करने के लिए पापा को पारंपरिक अभ्यंग मसाज का उपहार दें। जो शरीर और मन दोनों को नई ऊर्जा देता है।
कहां ठहरें? (ठहरने के शानदार विकल्प)
• आनंदा इन द हिमालयाज: शाही एस्टेट में स्थित यह लग्ज़री वेलनेस रिट्रीट अपने विश्वप्रसिद्ध वेलनेस प्रोग्राम्स के लिए मशहूर है।
• ताज ऋषिकेश रिजॉर्ट एंड स्पा, हिमालयन फूटहिल्स: गंगा के तट पर स्थित यह शानदार रिजॉर्ट निजी और पर्यावरण-अनुकूल बीच का अनुभव देता है।
3) बेंगलुरु से मैसूर: संस्कृति, विरासत और अपनापन
बेंगलुरू से न्यूगो के साथ सफर की शुरूआत करें। शोर-शराबे से दूर शांत केबिन में सफर करते हुए पिता के साथ दिल खोलकर बातें करने का अवसर किसी और उपहार से कहीं अधिक अनमोल हो सकता है।
क्या करें? (यादगार अनुभवों का आनंद लें)
• *मैसूर पैलेस का निजी गाइडेड टूर** किसी विशेषज्ञ इतिहासकार के साथ वोडेयार राजवंश की भव्य विरासत और मैसूर पैलेस की मनमोहक वास्तुकला को करीब से जानें।
• चंदन और रेशम की खरीदारी: स्थानीय बाजारों की सैर करते हुए मैसूर के प्रसिद्ध चंदन उत्पादों और बेहतरीन रेशमी वस्त्रों की खरीदारी करें।
• *बृंदावन गार्डन्स में शाम की सैर** ढलती शाम के खूबसूरत रंगों के बीच मशहूर म्यूजिकल फाउंटेन शो का आनंद लें। पापा के साथ शांत माहौल में नौका विहार करते हुए इस सफर को यादगार बनाएं।
कहां ठहरें? (ठहरने के शानदार विकल्प)
• *ग्रैंड मर्क्योर मैसूर**: मैसूर पैलेस के करीब स्थित यह शानदार होटल अपनी खूबसूरत रूफटॉप स्विमिंग पूल, बेहतरीन भोजन व्यवस्था और आरामदायक माहौल के लिए जाना जाता है।
*रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल मैसूर** चामुंडी पहाड़ियों की मनोहारी पृष्ठभूमि में स्थित यह होटल मनमोहक विहंगम दृश्यों, उत्कृष्ट आतिथ्य और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ ठहरने का सुकून भरा अनुभव देता है।
देश के 150 से अधिक शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी न्यूगो भारत की अग्रणी इंटरसिटी बस सेवाओं में शामिल है। जो यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव देती है। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बसों में लाइव जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पर्याप्त लेगरूम और आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं सुरक्षा के मामले में भी कोई समझौता नहीं किया गया है। प्रत्येक बस में स्पीड लिमिटर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। ताकि हर यात्रा भरोसेमंद और निश्चिंत रहे।






