
जयपुर में भारतीय कैटरिंग उद्योग की उत्कृष्टता का हुआ सम्मान
राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में एफएआईसी अवॉर्ड्स प्रदानकिए_
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा का प्रेरणादायी कीनोट सत्र रहा प्रमुख आकर्षण_
• 18 राज्यों के उत्कृष्ट कैटरर्स हुए सम्मानित, कैटरकॉन इंडिया 2026 भारतीय कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को दे रहा नई दिशा
जयपुर | दिव्यराष्ट्र:/ 6वें एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदर्शनी – कैटरकॉन इंडिया 2026 के दूसरे दिन भारतीय कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग की उत्कृष्ट उपलब्धियों का भव्य उत्सव देखने को मिला। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (एफएआईसी) एवं जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 समारोह ने पूरे आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर ( जेईसीसी ) में आयोजित इस समारोह में देशभर से आए कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दूसरे दिन का एक अन्य प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा का प्रेरणादायी कीनोट सत्र रहा। उन्होंने देशभर से आए उद्यमियों, कैटरर्स एवं हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, व्यवसाय परिवर्तन (बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन) और सतत विकास पर अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। डॉ. बिंद्रा ने प्रतिभागियों को नवाचार अपनाने, ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली विकसित करने तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का आह्वान किया। उनके ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी सत्र को उपस्थित प्रतिनिधियों ने आयोजन की सबसे प्रभावशाली प्रस्तुतियों में से एक बताया।
वहीं, देश के प्रतिष्ठित फूड सेफ्टी विशेषज्ञ डॉ. वी. पसुपति ने एफएसएसएआई नियमों, आईएसओ 22000, एचएसीसी पी , जीएमपी एवं जीएचपी पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अनुपालन, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली तथा वैश्विक मानकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रतिष्ठित एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 समारोह में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर एफएआईसी के पदाधिकारी, देशभर की विभिन्न कैटरिंग एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अग्रणी उद्यमी, प्रदर्शक, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स द्वारा कैटरिंग उद्योग में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित मंच तैयार करना सराहनीय पहल है। कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, पर्यटन को सशक्त बनाने तथा आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों से नवाचार, कौशल विकास, खाद्य सुरक्षा एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों को अपनाकर इस क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।_
एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 के अंतर्गत 18 राज्यों की 16 विशेष श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन कैटरर्स को सम्मानित किया गया। यह भारतीय कैटरिंग उद्योग के इतिहास में राज्यवार उत्कृष्टता को सम्मानित करने की सबसे बड़ी पहलों में से एक है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य गुणवत्ता, नवाचार, पेशेवर उत्कृष्टता, श्रेष्ठ सेवा एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा देशभर के कैटरिंग प्रोफेशनल्स को नए मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।
एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 – प्रमुख पुरस्कार विजेता*
1. निष् बेकस (निशिका संखिया)
2. सेवन स्काई कैटरर्स ( कुणाल पाटोलीअ)
3. पार्टीवालाज़ (रिद्धि शर्मा)
4. रॉयल राजस्थानी किचन (विकास व्यास)
इस अवसर पर एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सोमानी ने कहा, “एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 भारतीय कैटरिंग समुदाय की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कैटरकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन दिवस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा भारतीय कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेशकों एवं उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। यह आयोजन उद्योग के लिए नए अवसरों, नवाचार और सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।”
एफएआईसी के मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव ने कहा, “एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन का छठा संस्करण भारतीय कैटरिंग समुदाय की निरंतर प्रगति, एकजुटता और बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतीक है। प्रत्येक संस्करण के साथ हमारा उद्देश्य कैटरर्स, उद्यमियों, निर्माताओं, सप्लायर्स एवं हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाकर उद्योग के समग्र विकास को नई दिशा देना रहा है।”
एफएआईसी के उपाध्यक्ष सुनील सोनखिया, जो जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन के साथ मिलकर इस राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन का नेतृत्व कर रहे हैं, ने कहा, “एफएआईसी अवॉर्ड्स नाइट को जिस उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ सराहा गया है, उसने इसे एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन के सबसे यादगार संस्करणों में शामिल कर दिया है। जयपुर ने एक बार फिर विश्वस्तरीय औद्योगिक आयोजनों की मेजबानी की अपनी क्षमता सिद्ध की है। प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों एवं उद्योग जगत से मिले अभूतपूर्व सहयोग और उत्साह से हम अत्यंत प्रसन्न हैं तथा भविष्य में भी ज्ञानवर्धन, नेटवर्किंग और व्यापारिक विकास के ऐसे सार्थक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सम्मेलन के दूसरे दिन भी 3,000 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इनमें देशभर से आए कैटरर्स, बैंक्वेट संचालक, होटल व्यवसायी, रेस्तरां एवं कैफे संचालक, बेकरी उद्योग से जुड़े उद्यमी, डेयरी व्यवसायी, खाद्य उत्पाद निर्माता एवं अन्य सहयोगी सेवा प्रदाता शामिल रहे।
सम्मेलन के साथ आयोजित प्रदर्शनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। 500 से अधिक प्रदर्शकों ने अत्याधुनिक कमर्शियल किचन उपकरण, फूड प्रोसेसिंग तकनीक, हॉस्पिटैलिटी समाधान, खाद्य उत्पाद, पेय पदार्थ, पैकेजिंग इनोवेशन, सॉफ्टवेयर, लॉजिस्टिक्स समाधान एवं अन्य सहायक सेवाओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के दूसरे दिन हजारों व्यापारिक आगंतुकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने नवीन उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और नए व्यावसायिक सहयोग के अवसरों का अवलोकन किया।




