
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ गुरुद्वारा सिंह सभा राजापार्क, आदर्श नगर प्रबंध कार्यकारणी के रविवार को हुए चुनाव में सरदार अजय पाल सिंह अध्यक्ष एवं सरदार रविन्द्र पाल सिंह नरूला को महासचिव चुना गया है। रविवार को सम्पन्न हुए चुनावों में 11पदों के लिए 32उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था इनमें अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष पद के लिया सरदार अजय पाल सिंह ने नरेन्द्र पाल सिंह को हराया वहीं महासचिव पद पर सरदार रविन्द्र पाल सिंह नरूला ने मनिन्दर पाल सिंह बग्गा को हराया। चुनाव अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक एवं पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कराया गया । मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद जैन के अनुसार रविवार को मतदान श्री गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी जैन के अनुसार उपाध्यक्ष: पद पर सरदार गुरमीत सिंह ,कोषाध्यक्ष: सरदार वीरेंद्र सिंह नारंग ,संयुक्त सचिव सरदार अरविन्दर सिंह घई ,व्यवस्थापक सरदार कुलविंदर सिंह सलूजा को चुना गया है।कार्यकारिणी सदसयो में सरदार रविन्दर सिंह भसीन, सरदार हजूर सिंह ,सरदार इन्द्र सिंह सभरवाल ,सरदार निरंजन सिंह चावला, सरदारनी बलजीत कौर चुने गए।





