Home न्यूज़ Social मोना शर्मा को महिला सशक्तिकरण व वेडिंग इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के...

मोना शर्मा को महिला सशक्तिकरण व वेडिंग इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने किया सम्मानित

225 views
0
Mona Sharma
Actress Neha Dhupia honored Mona Sharma (Director, Vasudha Jan Vikas Sansthan) with Unique Wedding Award
Google search engine

अलवर (दिव्य राष्ट्र) । वसुधा जन विकास संस्थान की निदेशक मोना शर्मा को राजधानी जयपुर में आयोजित यूनीक वेडिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड की जानी—मानी एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मोना शर्मा को यह अवॉर्ड प्रदान किया। मोना अलवर के थानागाजी गांव में एनजीओ ‘वसुधा जन विकास संस्थान’ चलाती हैं, जहां वे स्वयं सहायता समूह के जरिए 3000 से अधिक महिलाओं को जोड़े हुए हैं।

समूह की महिलाएं हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन से संबंधित उत्पाद बनाती हैं, जिन्हें राजस्थान में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग व एनआरआई वेडिंग में सजाया जाता है। वेडिंग इंडस्ट्री में इसी योगदान के लिए उन्हें इंडस्ट्री के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यहां इनके साथ—साथ पूरे देश भर से वेडिंग इंडस्ट्री में योगदान देने वाले 50 अन्य दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया।

मोना शर्मा बताती हैं कि महिलाओं के लिए रोजगार उत्पन्न करना हमारा हमेशा से पहला लक्ष्य रहा है। हमारे एनजीओ से जुड़ी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं हयात ग्रुप के प्रतिष्ठित होटल के लिये पहले से ही ईको फ्रेंडली बैग्स बना रही हैं। साथ ही राजस्थान में होने वाली भव्य शादियों में भी हमारे एनजीओ से जुड़ी महिलाओं के हाथों से बने उत्पाद जा रहे है। यह अवॉर्ड उन सभी महिलाओं को समर्पित है।

उल्लेखनीय है कि मोना शर्मा अपने एनजीओ के माध्यम से यूनाइटेड वुमन ऑफ नेशंस, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन व वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गेनाइजेशन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। बालिकाओं व महिलाओं के उत्थान, हाइजीन, शिक्षा व रोजगार के जरिए महिला सशक्तिकरण इनका प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here