
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ बॉलीवुड की बहुचर्चित स्पाई पैट्रियोटिक कॉमेडी ‘उड़ता तीर’ की टीम मंगलवार को जयपुर आयी। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान प्रमोशन के लिए जयपुर के चोखी ढाणी रिज़ॉर्ट में आए। वहां उन्होंने कठपुतली का खेल देखने के साथ ही निशाने बाजी कर फोटो श्यूट किए
धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है।आयुष्मान खुरान और सारा अली खान ने एक निजी विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया।
फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस बिलाल अहमद की भूमिका में हैं, जो याददाश्त खोने के बाद खुद को भारतीय देशभक्त समझने लगता है। सारा अली खान एक भारतीय महिला अफसर के किरदार में हैं।
मेकर्स ने बताया कि जयपुर में फिल्म के दो गानों का प्रमोशन और फैंस के साथ मीट एंड ग्रीट भी रखा गया । शहर में फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से भी हुए थे, इसलिए जयपुर को प्रमोशन के लिए चुना गया है।





