
जयपुर दिव्यराष्ट्र*टैलेंटस्प्रिंट, जो एक्सेंचर की कंपनी है, और आईआईएम जम्मू ने मिलकर चार साल का ईबीबीए (ऑनर्स) डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य स्नातक स्तर पर पढ़ाई को मजबूत बनाना और उसे उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना है।
जैसे-जैसे डिजिटल तकनीक, डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संगठनों के काम करने और वैल्यू बनाने के तरीके को बदल रहे हैं, एम्प्लॉयर्स (नियोक्ता) तेजी से ऐसे ग्रेजुएट्स की तलाश कर रहे हैं जिनमें बिजनेस की मजबूत समझ के साथ-साथ तकनीकी जानकारी, समस्याओं को सुलझाने का व्यावहारिक कौशलऔरबदलते माहौल में खुद को ढालने में माहिर हों।पुराने ढंग के बिजनेस कोर्स अक्सर समय के साथ आ रहे इन बदलावों को अपनाने में पीछे रह जाते हैं।
इस कमी को पूरा करने के लिए, टैलेंटस्प्रिंट (जो टेक और मैनेजमेंट हुनर सिखाने वाली एक बड़ी कंपनी है और एक्सेंचर लर्नवेंटेज का हिस्सा है) ने आई.आई.एम. जम्मू के साथ मिलकर एक चार साल का ई-बी.बी.ए. (ऑनर्स) डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। यह तालमेल आई.आई.एम. जम्मू की पढ़ाई की साख और टैलेंटस्प्रिंट के सिखाने के अनुभव को एक साथ लाता है, जिससे आई.आई.एम. के कड़े पाठ्यक्रम में इंडस्ट्री की जरूरतें, करियर की तैयारी और काम करके सीखने के अनुभव को शामिल किया जा सके।
अनुराग बंसल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एक्सेंचर लर्नवेंटेज, इंडिया ने कहा “टेक्नोलॉजी बुनियादी तौर पर यह बदल रही है कि कंपनियां वैल्यू कैसे बनाती हैं, और इस माहौल में नेतृत्व करने के लिए जरूरी हुनर भी तेजी से बदल रहे हैं। आई.आई.एम. जम्मू के साथ यह साझेदारी बिजनेस की सूझबूझ और टेक्नोलॉजी वाली सोच को एक साथ जोड़कर मैनेजमेंट की पढ़ाई को नए तरीके से तैयार करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है। ग्रेजुएशन स्तर पर ही इंडस्ट्री से जुड़े इस प्रोग्राम के जरिए छात्रों को शामिल करके, हम ए.आई. के दौर में कंपनियों की जरूरतों के हिसाब से भविष्य के लिए तैयार टैलेंट की एक नई पीढ़ी तैयार करने में मदद कर सकते हैं।”
प्रो. बी.एस. सहाय, डायरेक्टर, आई.आई.एम. जम्मू ने कहा “आई.आई.एम. जम्मू में, हम इंडस्ट्री के लीडर्स के साथ सार्थक पार्टनरशिप के जरिए मैनेजमेंट की पढ़ाई को नया रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। टैलेंटस्प्रिंट के साथ यह साझेदारी अकादमिक उत्कृष्टता और असल दुनिया की जरूरतों को एक साथ लाती है। हमारा ई-बी.बी.ए. (ऑनर्स) डिग्री प्रोग्राम ऐसे ग्रेजुएट्स तैयार करने के लिए बनाया गया है जो वैचारिक रूप से मजबूत हों, टेक्नोलॉजी की जानकारी रखते हों, बदलते माहौल के हिसाब से खुद को ढालने में माहिर हों और अपने करियर के शुरुआती दौर से ही अपना प्रभाव छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हों।”





