Home न्यूज़ Social कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बनवारी यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बनवारी यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया

63 views
0
Google search engine

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अपना संगठन पर्व 2024 मना रही है इस दौरान पार्टी अपने पदाधिकारी की घोषणा कर रही है जिसमें राजस्थान के दिग्गज कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के अनुशंसा पर राजस्थान विश्वविद्यालय की राजनीति से निकले बनवारी यादव जैसे क्रांतिकारी वक्ता को गोकुलपुरा मंडल झोटवाड़ा विधानसभा में अध्यक्ष पद पर महत्वपूर्ण नियुक्ति दी गई। जहां झोटवाड़ा के बाहर मंडलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं वहीं पर झोटवाड़ा के अंदर बनवारी यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष बनाकर सही फैसला किया है कार्यकर्ताओं ने बनवारी यादव को माला और साफा पहनकर स्वागत किया और क्षेत्र में मिठाई बांटी गई।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि, बनवारी यादव बहुत ही मेहनती और अनुशासित कार्यकर्ता है और वह इस को डिजर्व करता है और निश्चित ही उसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलनी थी जो उसे दी गई है और मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और वह बेहतरीन काम करें l

इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बनवारी यादव ने कहा कि, अपने जननायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर जी के दिशा निर्देश से बेहतरीन काम करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर के क्षेत्र के अंदर जननायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा किए गए कार्य की जानकारी जनता को दी जाएगी और भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति को आगे बढ़ाया जाएगा

बनवारी यादव का जन्म झुंझुनू के ग्राम पचलंगी में हुआ लेकिन वह बचपन से ही जयपुर में पले बड़े हैं बनवारी यादव की पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि बिल्कुल भी नहीं रही है उनके पिताजी कानाराम यादव मेघालय की राजधानी शिलांग में एक चाय की दुकान चलाते हैं उनकी मां सज्जना देवी ग्राम पचलंगी में खेती का काम संभालती है एक भाई विक्रम यादव पैशे से डॉक्टर है बनवारी यादव का शुरू से ही राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में रुझान रहा है 1990 से छोटी सी उम्र में भारतीय जनता पार्टी का झंडा उन्होंने उठाया और फिर राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति करते हुए भारतीय जनता पार्टी में वह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here