जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ भारत विकास परिषद, उत्तर पूर्व प्रांत के तत्वावधान में संस्कार, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को समर्पित एक भव्य संस्कार महायज्ञ एवं नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, को डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, वैशाली नगर, जयपुर में किया गया । इस महायज्ञ में एक हजार विद्यार्थी यजमान के रूप में सहभागी बनकर संस्कारमय, नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किये नशा मुक्ती नक्सलवाद की तरह नशा समाप्त करना है, उन्होंने बताया कि पूरा आयोजन प्लास्टिक मुक्त रखा गया है एवं नागरिक कर्तव्य परिवार प्रबोधन को केंद्र में रखा गया। कार्यक्रम में निरंजन अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य नर्मदा शंकर एवं सुमेधानंद सरस्वती आर्य प्रतिनिधि सभा संरक्षक राजस्थान का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद, उत्तर पूर्व प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने की ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जयपुर की प्रबंधक सरिता रंजन गौतम शामिल रहे। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष हरि शंकर बिलवाल , धर्मरक्षक युवा उपेशाक उद्योगपति, उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संयोजन भारत विकास परिषद की चित्रकूट शाखा की अध्यक्ष डॉ. रीता भार्गव द्वारा किया गया ।
राज्यपाल एवं सभी आगंतुक अतिथियों ने स्वयं यज्ञ में आहुति l
नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया । इनमें ब्रह्माकुमारी संस्था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, स्वामीनारायण मंदिर समिति सहित अन्य सामाजिक एवं जनजागरण से जुड़ी संस्थाओं एवं विभिन्न मनो चिकित्सकों को सम्मानित किया ।
*
महाप्रसाद की व्यवस्था
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रही।
आयोजकों ने समाज के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों तथा युवाओं से इस संस्कार महायज्ञ एवं नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम में सहभागी बनकर संस्कारित, नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रीता भार्गव, अध्यक्ष, चित्रकूट शाखा, भारत विकास परिषद एवं प्रधानाचार्य राजन गौतम दव सैंटनरी पब्लिक स्कूल जयपुर ने सभी नागरिकों से इस पुनीत आयोजन में सहभागी बनकर संस्कार, सेवा, समरसता एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
अंत में डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जी ने सभी को धन्यवाद व्यापित किया।