
विद्यसी एजुकेशन ने किया एनएसडीसी के साथ एनईईडी की भागीदार के रूप में 2 लाख पंचायतों में करियर ग्रोथ ओफिशल स्थापित करने के एमओयू पर हस्ताक्षर
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 1 मई। रूरल एंट्रेप्रेन्येउर्शिप की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, आज, शुक्रवार, बिड़ला ऑडिटोरियम में विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यक्रम में विद्यसी एजुकेशन ने राष्ट्रीय उद्यमी सशक्तीकरण अभियान — नीड (नेशनल एंट्रेप्रेन्योर्स एम्पावरमेंट ड्राइव) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम एनएसडीसी (नॅशनल स्किल डेवलपमेंट कॉपोरशन) के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, तथा शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, जयंत चौधरी; माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार, धर्मेंद्र प्रधान; माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान, भजन लाल शर्मा; माननीय उप-मुख्यमंत्री, राजस्थान, प्रेमचंद्र बैरवा की उपस्थिति में किया। इस मिशन का नेतृत्व विद्यसी एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ, करुण कंदोई ने किया।
करुण कंदोई, ने इस अवसर पर कहा कि “जब भी मैं उत्तर प्रदेश, राजस्थान या बिहार के गाँव में जाता हूँ, तो मुझे एक प्रतिभाशाली युवा मिलता है जो नहीं जानता कि आगे क्या करे। इसलिए नहीं कि उसके पास अवसर नहीं है, अवसर है, कॉलेज की सीटें है, नौकरियाँ हैं, सरकारी योजनाएँ हैं, जो नहीं है वह है कोई ऐसा इंसान जो उन्हें इन अवसरों से जोड़ सके। करियर विकास अधिकारी वही इंसान है। हम इस एमओयू के साथ राजस्थान की 2 लाख पंचायतों में करियर ग्रोथ ओफिशल स्थापित करने जा रहे हैं। हम कोई ऐप नहीं बना रहे, हम भारत का सबसे बड़ा करियर मार्गदर्शन नेटवर्क बना रहे हैं — एक पंचायत, एक कदम। एमओयू के करने के पर हस्ताक्षर ”
सह-संस्थापक और सीएसआरओ, विद्यसी, समीर ने कहा “हमें नीड के प्रमुख उद्योग भागीदार के रूप में एनएसडीसी के साथ खड़े होने पर गर्व और सम्मान है। एनएसडीसी के नेतृत्व का और स्टार्टअप स्टेयर्स की प्रबंध निदेशक सुश्री प्रीत संधू का हम विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी दूरदृष्टि ने इस गठबंधन को संभव बनाया। आज हम जो शुरुआत कर रहे हैं, वह केवल एक कार्यक्रम नहीं है — यह भारत के गाँवों से एक वादा है कि उद्यम, अवसर और संस्थागत समर्थन अब उनके द्वार तक पहुँचेगा।”





