
“लेट्स ग्रो टुगेदर एंटरप्रेन्योर क्लब” अब एडवेंचर और फिटनेस सेक्टर में भी करेगा काम
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 13 जून। महिलाओं के उद्यमिता विकास और सामाजिक गतिविधियों के लिए सक्रिय “लेट्स ग्रो टुगेदर एंटरप्रेन्योर क्लब” ने अब एडवेंचर, फिटनेस और वेलनेस सेक्टर में भी अपनी नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में जयपुर स्थित स्माशो स्पोर्ट्स क्लब में एक विशेष फिटनेस एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पिकलबॉल खेला गया और कई युवा इसमें जुड़े। इस कार्यक्रम की मेजबानी ललित शर्मा, स्माशो स्टूडियो, डॉ. मेघा शर्मा (एस्ट्रोलॉजर एवं फाउंडर डायरेक्टर, एआईएसी एवं एलजीटी), सवि चौधरी (एक्टर एवं योगा टीचर) और फैशन डिजाइनर ज्योति पावर द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कार्यक्रम में फिटनेस, योग, मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को योग एवं फिटनेस एक्टिविटीज के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि “लेट्स ग्रो टुगेदर एंटरप्रेन्योर क्लब” आने वाले समय में एडवेंचर स्पोर्ट्स, फिटनेस ट्रेनिंग, योगा सेशंस और महिला हेल्थ अवेयरनेस से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, फिटनेस एक्सपर्ट्स और समाजसेवी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग और फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ भारत के संदेश को आगे बढ़ाना रहेगा।



