
पर्यावरण दिवस पर वैश्य फेडरेशन द्वारा वृक्षारोपण: वृक्षारोपण अभियान नही-जीवन संरक्षण
विश्व पर्यावरण दिवस पर अन्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान की महिला ईकाई द्वारा प्राकृतिक चिकित्सालय बापूनगर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का 100 पेड लगाकर शुभारंभ किया। प्रदेश महिला अध्यक्ष चारू गुप्ता ने बताया कि राजस्थान मे फेडरेशन की सभी जिला ईकाईया तहसील स्तर तक आगामी जुलाई-अगस्त माह मे हर जिले मे दो हजार से पांच हजार पेड लगाकर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगी। राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष ऐनके गुप्ता महामन्त्री गोपाल गुप्ता ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे प्रदेश मे एक लाख पेड लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण के लिये वायु प्रदूषण-जल दोहन-तेल की खपत कम करने तथा आसपास स्वच्छता रखने का संकल्प दिलाया जायेगा। फेडरेशन सभी नागरिको से आवाह्नन करता है कि कम से कम एक पेड मां की याद मे लगाये तथा जीवन पर्यन्त उसका बेटे की तरह पालन पोषण करे तथा पर्यावरण संरक्षण मे अपना महत्वपूर्ण देकर आनेवाली पीढी के लिये सुरक्षित-स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करे। कार्यक्रम मे बीजेपी महिला उपाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ब्राउन शूगर की रिचा झालानी कुलभूषण बैरागी सुषमा माहेश्वरी सारिका जैन रश्मि खूंटेटा मनीषा जैन आशा सांभरिया सरिता गिल सहित अनेक पधाधिकारीगण उपस्थित थे।






