
जयपुर के पैसिफिक मॉल में अझॉर्ट लाया फैशन का नया डेस्टिनेशन
जयपुर में फैशन का नया ठिकाना, पैसिफिक मॉल में अझॉर्ट का स्टोर लॉन्च
राधिका मदान ने अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन किया, ग्राहकों को शहर में मिलेगा शानदार कन्टेम्परेरी फॉल, फेस्टिव और इंटरनेशनल कलेक्शन
जयपुर, 17 अक्टूबर, 2026: रिलायंस रिटेल के प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट ने राजस्थान में अपनी पहुँच का विस्तार करते हुए, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया स्टोर लॉन्च किया है। 11,760 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर देश में अझॉर्ट का 47वाँ स्टोर है। यहाँ लोगों को नए दौर के फैशन, तकनीक और खरीदारी के खास अनुभव एक ही जगह मिलेंगे।
स्टोर का उद्घाटन अभिनेत्री राधिका मदान ने किया और के लॉन्च के मौके पर वहाँ आए ग्राहकों से बातचीत भी की। उनके आधुनिक फैशन अंदाज ने अझॉर्ट के जयपुर में पहले स्टोर के लॉन्च को और भी खास बना दिया। इस मौके पर ब्रांड की ‘हियर फॉर द लुक्स’ सोच को भी सामने रखा गया, जो फैशन को सबसे ज्यादा अहमियत देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में एक फैशन शो भी हुआ, जिसमें अझॉर्ट के नए कलेक्शन को रैंप पर पेश किया गया। मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर बने अझॉर्ट के इस स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़ों के साथ एक्सेसरीज भी मिलेंगी। ग्राहक यहाँ फॉल एडिट और फेस्टिव कलेक्शन देख सकेंगे। इसमें हर दिन पहनने के लिए नए स्टाइल, खास डिजाइन वाले कपड़े और खास मौकों के लिए तैयार लुक्स शामिल हैं। इसके साथ ही हैलो किट्टी और एनबीए के खास कलेक्शन भी उपलब्ध होंगे।
जयपुर के इस स्टोर में खरीदारी को आसान और बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ दी गई हैं:
● स्मार्ट ट्रायल रूम: कपड़े ट्राई करते समय ग्राहकों को उनके लुक के हिसाब से स्टाइलिंग के सुझाव मिलेंगे
● इंटरैक्टिव डिजिटल स्क्रीन: ग्राहक इनके जरिए अझॉर्ट के बड़े कलेक्शन को देख और चुन सकेंगे
● आरएफआईडी और क्यूआर कोड तकनीक: इससे स्टोर में सामान का हिसाब रखने और ग्राहकों को प्रोडक्ट की जानकारी पाने में मदद मिलेगी
● सेल्फ चेक-इन और चेक-आउट काउंटर: इनकी मदद से ग्राहक आसानी से खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे
जयपुर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए, अझॉर्ट 25 अक्टूबर, 2026 को पिंकवॉक मॉल में अपना दूसरा स्टोर लॉन्च करने जा रहा है। 9,508 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर ग्राउंड फ्लोर स्थित है। इसके लॉन्च के साथ देशभर में अझॉर्ट के कुल 48 स्टोर्स हो जाएँगे।
पिंकवॉक मॉल में खुलने वाला यह नया स्टोर भी ग्राहकों के लिए अझॉर्ट के नए फैशन कलेक्शन और तकनीक से जुड़ी आधुनिक खरीदारी सुविधाओं का शानदार अनुभव प्रदान करेगा। यहाँ ग्राहकों को फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग तरह के नए कलेक्शन मिलेंगे।
पैसिफिक मॉल में 47वें स्टोर और इसके बाद पिंकवॉक मॉल में 48वें स्टोर के साथ, अझॉर्ट जयपुर और देशभर में अपनी पहुँच बढ़ा रहा है। इसके माध्यम से फैशन में रुचि रखने वाले ज्यादा ग्राहकों तक ब्रांड के नए फैशन स्टोर और तकनीक से जुड़े खरीदारी अनुभव पहुँचेंगे। नए फैशन कलेक्शन, बदलते ट्रेंड, स्टाइल से जुड़े सुझाव और अझॉर्ट की दूसरी अपडेट के लिए इंस्टाग्राम फॉलो करें।





