
ट्रॉफी अनावरण समारोह के साथ जयपुर में भारत की पहली बीएफएसआई क्रिकेट लीग की शुरुआत
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 14 जुलाई 2026: फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कर्मचारियों की सेहत, नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की एक अहम पहल के तहत, आज जयपुर में ट्रॉफी अनावरण समारोह के साथ फाइनेंशियल सर्विस इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के लिए पहली बीएफएसआई प्रीमियर लीग (बैंकिंग प्रीमियर लीग) 2026 का उद्घाटन किया गया। फिनोनेस्ट इंडिया और माय पॉलिसी एक्सप्रेस द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन ट्रॉफी अनावरण समारोह के साथ चीफ गेस्ट्स एक्सिस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरिंदरपाल सिंह कोहली सुंदरम फाइनेंस के जीएम और हेड (राजस्थान) ए.वी. नारायणन ने किया। मोके पर फिनोनेस्ट इंडिया के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्य मोहन रॉय; फाउंडर और सीएफओ सीए, प्रतीक सोमानी; को-फाउंडर और सीओओ, अतिशय जैन; सीटीओ, सनमप्रीत सिंह; माय पॉलिसी एक्सप्रेस के फाउंडर और सीईओ, राजीव गांधी; और सीओओ, यश वालिया भी मौजूद रहे।
चीफ गेस्ट ने कहा कि “बीएफएसआई प्रीमियर लीग सिर्फ़ खेल आयोजन नहीं बल्कि उससे ज़्यादा है; यह फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ इंडस्ट्री में टीमवर्क, लीडरशिप और सहयोग का जश्न है। मैं दोनों ही आयोजकों को एक ऐसा अनोखा प्लेटफ़ॉर्म बनाने के लिए बधाई देता हूँ जो कर्मचारियों की भलाई, सार्थक नेटवर्किंग और मज़बूत व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा देता है। मुझे पूरा भरोसा है कि यह पहल बीएफएसआई समुदाय के लिए एक प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम बन जाएगी।”
फिनोनेस्ट इंडिया के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्य मोहन रॉय और माय पॉलिसी एक्सप्रेस के फाउंडर और सीईओ, राजीव गांधी ने इस मौके पर बताया कि 14 से 19 जुलाई 2026 तक जयपुर के मालवीय नगर स्थित ऋषिकुल विजय स्कूल में आयोजित होने वाली इस लीग में 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम में 10 खिलाड़ी हैं और मुकाबले रोमांचक 8-ओवर-ए-साइड फॉर्मेट में खेले जाएंगे। प्रमुख बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों,एनबीएफसी और फिनटेक संगठनों के 250 से ज़्यादा प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे।




