
दिव्यराष्ट्र, मुंबई: फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से पूरे भारत में ई-कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है। इससे न केवल खपत बढ़ी है, बल्कि मार्केटप्लेस के इनोवेशन एवं सप्लाई चेन की व्यापक पहुंच की मदद से अनगिनत सेलर्स के लिए राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचना संभव हुआ है। इससे रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां पारंपरिक रूप से महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम रहा है। उदाहरण के तौर पर फ्लिपकार्ट की लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी में आत्मविश्वास और लक्ष्य के साथ महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। फ्लिपकार्ट के विशमास्टर नेटवर्क में महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। ये महिलाएं हर दिन फ्लिपकार्ट के ग्राहकों तक लाखों पैकेज डिलीवर कर रही हैं। यह परिचालन के मामले में हमारी पहुंच, निरंतरता और दीर्घकालिक क्षमता को दिखाने वाला है।
हर डिलीवरी के पीछे दृढ़ता, महत्वाकांक्षा और बेहतर जीवन बनाने की इच्छा की एक कहानी छिपी है। बिल्किश अंसारी, माधवी नागुरु और शाहिदा पी जैसी महिलाओं के लिए विशमास्टर बनने से न सिर्फ करियर के मामले में उनकी प्रगति हुई है, बल्कि आर्थिक मजबूती के साथ उनके परिवारों का भविष्य भी बदला है। उनका अनुभव दिखाता है कि अवसर तक पहुंच से कैसे जमीनी स्तर पर सार्थक बदलाव आ सकता है।
जोधपुर में अपने भविष्य की नई आधारशिला रख रही हैं बिल्किश अंशारी
फ्लिपकार्ट के जोधपुर हब की विशमास्टर बिल्किश अंशारी की पहचान है उनका समर्पण और परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर उनकी गहरी समझ। मौसम कोई भी हो, अपनी समयबद्धता और विश्वसनीयता के लिए जानी जाने वाली बिल्किश हर सुबह 7 बजे हब में रिपोर्ट कर देती हैं। काम को लेकर उनके अनुशासित व्यवहार और एफिशिएंसी पर उनके फोकस ने उन्हें अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद डिलीवरी पार्टनर्स में शुमार कराया है।
बिल्किश का सफर सिर्फ प्रोफेशनल परफॉर्मेंस की बात नहीं है। परिवार को सहयोग करने वाले के तौर पर उन्होंने कम उम्र से ही आर्थिक जिम्मेदारियां अपने ऊपर ले ली थीं। घर पर स्थायित्व लाने के लिए वह लगातार ज्यादा से ज्यादा डिलीवरी करने और अपनी कमाई बढ़ाने का प्रयास करती हैं।
समय के साथ उनके प्रयास उन्हें जीवन की बड़ी उपलब्धियों तक ले गए हैं। उन्होंने न केवल आर्थिक स्तर पर प्रगति की है, बल्कि उनके प्रयासों से दृढ़ता एवं अवसरों पर भी प्रभाव पड़ा है। विशमास्टर के तौर पर हुई आय से बिल्किश अपने परिवार के लिए घर बनाने और अपनी दो बहनों की शादी में वित्तीय सहयोग करने में सक्षम हुई हैं।
तिरुपति में माधवी नागुरु ने कोई समझौता किए बिना की परिवार की मदद
माधवी नागुरु के लिए विशमास्टर बनने का रास्ता घर से बहुत रहते हुए खुला था। तिरुपति के निकट पेरुर गांव की रहने वाली माधवी ने परिवार की मदद करने के लिए छह साल तक खाड़ी देशों में काम किया था। उस नौकरी से उन्हें आय तो हो रही थी, लेकिन अपने दो बच्चों को छोड़कर इतनी दूर रहने की कीमत चुकाना बहुत भारी पड़ रहा था।
एक बार माधवी घर आई हुई थीं, तभी उन्हें फ्लिपकार्ट के चंद्रगिरि हब में डिलीवरी पार्टनर के रूप में रोजगार के बारे में पता चला। उन्हें दो चीजों की जरूरत सबसे ज्यादा थी, स्थायी आजीविका की और बच्चों के पास रहने की। इस आजीविका से उन्हें दोनों मिल रहा था। वह अक्टूबर, 2024 में फ्लिपकार्ट से जुड़ीं और जल्द ही अपने समर्पण और प्रदर्शन से अपनी खास पहचान बना ली।
आज माधवी हर महीने 30,000 से 40,000 रुपये कमा रही हैं। परिवार से दूर रहे बिना वह विदेश से ज्यादा कमा रही हैं। अब वह परिवार के साथ रह रही हैं, बच्चों को बड़ा होते देख रही हैं और परिवार की आर्थिक मदद भी कर पा रही हैं। माधवी के लिए यह भूमिका सिर्फ आर्थिक स्थिरता ही नहीं है, बल्कि अपने प्रियजनों से दूर रहे बिना पेशेवर रूप से सफल होने का माध्यम भी है।
कोच्चि में शाहिदा ने प्रतिबद्धता के साथ की प्रगति
कोच्चि में फ्लिपकार्ट के कक्कनाड हब में शाहिदा पी पिछले पांच साल से काम कर रही हैं। यहां उन्होंने टीम के सबसे समर्पित सदस्यों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनका सफर दृढ़ता और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का मूल्य दिखाता है।
लगातार प्रदर्शन और सतत प्रयासों के माध्यम से शाहिदा ने न केवल पेशेवर मोर्चे पर खुद को मजबूत किया है, बल्कि निजी जीवन में भी सार्थक उपलब्धियां हासिल की हैं। समय के साथ अपने काम से मिली आर्थिक मजबूती के दम पर उन्होंने अपने लिए कार खरीद ली है, जो उनका बड़ा सपना था।
शाहिदा के लिए यह किसी भौतिक उपलब्धि से कहीं ज्यादा है। यह उस आजादी, आत्मविश्वास और प्रगति का प्रतीक है, जिसे उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम से अर्जित किया है। उनकी सफलता की कहानी आज उनके समुदाय में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
ई-कॉमर्स के माध्यम से खुल रहे अवसर
बिल्किश, माधवी और शाहिदा की कहानियां दिखाती हैं कि कैसे ई-कॉमर्स से पूरे भारत में महिलाओं के लिए समावेशी आर्थिक अवसर खुल रहे हैं। फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म ग्राहकों और विक्रेताओं को एक-दूसरे से जोड़ने के अलावा भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म अपने डिलीवरी पार्टनर्स को आर्थिक रूप से आजाद होने और अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बना रहे हैं।
विशमास्टर की भूमिका में फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। साथ ही इससे सम्मान और दीर्घकालिक प्रगति का रास्ता भी तैयार होता है। हर डिलीवरी सिर्फ किसी ऑर्डर के पूरा होने की बात नहीं है, बल्कि यह समर्पण और प्रगति की एक कहानी है, जो दिखाती है कि कैसे अवसरों तक पहुंच प्रदान करने से लोगों और समुदायों की जिंदगी बदल सकती है।



