
50,000 रुपये की इनाम राशि के साथ इस पहल ने महाराष्ट्र और गुजरात के युवाओं को प्रेरित किया।
मुम्बई, दिव्यराष्ट्र/ प्लेइंग कार्ड्स और कार्ड गेम्स के क्षेत्र में भारत की अग्रणी कंपनी पार्कसन्स कार्टामुंडी ने ‘ब्रिज बियॉन्ड द टेबल’ नाम से अपनी तरह की पहली और अनोखी पहल शुरू की। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 17 से 19 अप्रैल 2026 तक टैमारिंड ट्री स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित किया गया था। कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों को ‘ब्रिज’ जैसे दिमागी खेल से परिचित कराना था। खेल के समय बच्चों को यह भी समझाया गया कि ब्रिज एक “माइंड स्पोर्ट्स ” है, जो शतरंज की तरह सोचने और योजना बनाने की क्षमता को मजबूत करता है। इसमें टीमवर्क भी उतना ही अहम होता है क्योंकि यह खेल अकेले नहीं बल्कि जोड़ी में खेला जाता है।
पार्कसन्स कार्टामुंडी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कपिल केजरीवाल ने कहा, “हमारे लिए कार्ड्स सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं हैं, बल्कि सीखने, रणनीति बनाने और लोगों को जोड़ने का एक सशक्त जरिया हैं। ‘ब्रिज बियॉन्ड द टेबल’ के जरिए हम उन समुदायों को कुछ लौटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे सफर में हमारा साथ दिया है। हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी इस दिमागी खेल से जुड़े। हमारा उद्देश्य ब्रिज को देशभर के स्कूलों तक पहुँचाना है, ताकि यह खेल बच्चों की सोचने और खेलने की शैली में सकारात्मक बदलाव ला सके।”इस आयोजन में खिलाड़ियों के लिए ₹50,000 की पुरस्कार राशि रखी गई थी, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया।
इस पहल को ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया, महाराष्ट्र ब्रिज एसोसिएशन, पार्कसन्स कार्टामुंडी और टैमारिंड ट्री स्कूल का समर्थन मिला था, जो इस आयोजन के पीछे की मजबूत साझेदारी को दर्शाता है|
ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के मानद महासचिव देबाशीष रे ने कहा, “बीएफआई को इस पहल का समर्थन करते हुए बेहद खुशी हो रही है। स्कूली बच्चों को व्यवस्थित तरीके सेआ ब्रिज से जोड़ना इस खेल के विस्तार के लिए बहुत जरूरी कदम है। पार्कसन्स कार्टामुंडी और टैमारिंड ट्री ने मिलकर एक ऐसा मंच तैयार किया है, जो आने वाली पीढ़ी को बेहतरीन रणनीतिकार और खिलाड़ी बनाने में मदद करेगा।
ध



