
दिव्यराष्ट्र, मुंबई: फोक्सवैगन इंडिया ने आज नई टाइगुन को १०,९९,९०० रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया। नई टाइगुन में ग्राहकों के लिए ४० तक नए अपडेट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ९ रंग विकल्प उपलब्ध हैं और १.० लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ नया ८-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है।
फोक्सवैगन ने नई टाइगुन के लिए उद्योग-अग्रणी “अश्योर्ड बायबैक” योजना भी घोषित की है। इस योजना के तहत ३ वर्ष या ३०,००० किमी तक के उपयोग पर एक्स-शोरूम कीमत के ७५% तक अवशिष्ट मूल्य की गारंटी दी जाएगी (शर्तें लागू)। इस नई योजना से ग्राहकों को अधिक भरोसेमंद और निश्चिंत स्वामित्व अनुभव मिलेगा। इस योजना में ग्राहकों को वाहन की पूर्व-निर्धारित वापसी कीमत की गारंटी, खरीद के समय अतिरिक्त भरोसा, एक्सचेंज बोनस और आगे आसानी से नई कार में अपग्रेड करने की सुविधा जैसे लाभ मिलते हैं। यह नई अश्योर्ड बायबैक योजना ३१ मई २०२६ तक की गई नई टाइगुन बुकिंग पर लागू रहेगी।
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए फोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक नितिन कोहली ने कहा, “टाइगुन हमारे भारत में एसयूवीडब्ल्यू सफर की एक अहम गाड़ी रही है। नई टाइगुन के जरिए हमारा प्रयास ग्राहकों को फीचर्स, परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और सुरक्षा का संतुलित मेल देने का है। अब तक इस एसयूवी के उच्च वेरिएंट्स को ग्राहकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया है और इस मॉडल की लगभग ६० प्रतिशत बिक्री इन्हीं उच्च वेरिएंट्स से होती है। नई टाइगुन के लिए भी हमने वेरिएंट्स इस तरह तैयार किए हैं कि ग्राहकों को आकर्षक कीमत पर बेहतर मूल्य मिल सके।”
अश्योर्ड बायबैक योजना के बारे में बात करते हुए नितिन कोहली ने कहा, “अश्योर्ड बायबैक योजना ग्राहकों के लिए तैयार किया गया हमारा उद्योग में एक और अग्रणी पैकेज है। इससे वाहन की स्वामित्व को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है और नई टाइगुन को चुनने के लिए उन्हें विशेष प्रोत्साहन मिलता है।”



