Home ताजा खबर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया बौद्ध स्मारक साँची स्तूप का भ्रमण

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया बौद्ध स्मारक साँची स्तूप का भ्रमण

0

बोले, यहां के वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति दोनों का समिश्रण

भोपाल, दिव्यराष्ट्र/। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को विश्व धरोहर में शामिल बौद्ध स्मारक साँची स्तूप का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यहां के वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति दोनों का समिश्रण है, जिसे पर्यटन में दौरान सहज ही महसूस किया जा सकता है।

शेखावत ने कहा कि मध्यप्रदेश के अद्भुत साँची स्तूप का निर्माण महान सम्राट अशोक ने कराया था। इसे सबसे प्राचीन बौद्ध स्थलों में एक माना जाता है। केंद्रीय मंत्री ने साँची स्तूप के समीप स्थित चैत्यगिरी मंदिर में महात्मा बुद्ध को अपनी प्रार्थना समर्पित की। उन्होंने यहां जम्बूद्वीप थीम पार्क योजना स्थल पर सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की, जिन्होंने पेंटिंग आदि में अपना हुनर दिखाया। शेखावत ने कहा कि बच्चों के बीच बच्चों की भांति हो जाने पर दिमाग फ्रेश हो जाता है। हम अनुमान लगा सकते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी क्या सोचती है? केंद्रीय मंत्री ने साँची स्तूप के भ्रमण के दौरान यहा के गाइड्स और सेवारत अन्य कर्मियों से भी बातचीत की। शेखावत ने कहा कि इनमें उत्साह है और वे पर्यटन क्षेत्र के विषय में प्रभावी जानकारी रखते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version