Home एजुकेशन पूर्णिमा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह आयोजित

पूर्णिमा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह आयोजित

0

जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ पूर्णिमा विश्वविद्यालय में 26 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल सप्ताह—2024 आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह भर के कार्यक्रम ने एथलेटिक्स, टीमवर्क और खेल भावना का जश्न मनाया गया, जिसमें विभिन्न विषयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ मेल खाता था, जो हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

सितोलिया और डॉज बॉल जैसे पारंपरिक खेलों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसने एक जीवंत माहौल बनाया। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ा, छात्रों ने रस्साकशी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों में भी भाग लिया। सप्ताह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय खेल दिवस का सेलिब्रेशन था, जिसमें खेल भावना और मेजर ध्यानचंद की विरासत पर विशेष रूप से जोर दिया गया। उच्च स्तर की भागीदारी ने विश्वविद्यालय की फिट इंडिया मूवमेंट के अनुरूप संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को साफ दर्शाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version