जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) यूनिट की ओर से ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर दो दिवसीय योग महोत्सव आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य फैकल्टी व स्टाफ मेंबर्स व स्टूडेंट्स के बीच शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देना था।
शुरुआत में फैकल्टी व स्टाफ मेंबर्स के लिए हठ योग व श्वास विशेषज्ञ निप्रा अवस्थी का विशेष योग सत्र हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को फिटनेस सुधारने, तनाव कम करने और संतुलित जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले विभिन्न आसनों, प्राणायाम तकनीकों और रिलैक्सेशन एक्सरसाइज के बारे में बताया। योग महोत्सव के तहत वेलनेस एक्सपर्ट राधिका मनचंदा का ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने स्वस्थ जीवन और तनाव प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग अभ्यास और माइंडफुलनेस तकनीकों की जानकारी दी।
पूर्णिमा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने कहा कि शिक्षा के साथ—साथ फैकल्टी व स्टूडेंट्स की सेहत और भलाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। योग अनुशासन, सहनशक्ति और आंतरिक संतुलन विकसित करने में मदद करता है, जिससे लोग स्वस्थ और सार्थक जीवन जी पाते हैं। योग महोत्सव के संयोजक व एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर रॉबिन प्रकाश ने बताया कि इस आयोजन में सभी ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दृष्टि से यह काफी उपयोगी साबित हुआ। एनएसएस के कैप्टन वैभव शर्मा द्वारा इसका बेहतरीन समन्वय किया। समापन पर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसके फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।