
आधुनिक किचन्स के लिए एक बहुउपयोगी वन-पॉट कुकिंग सॉल्यूशन
मुम्बई, दिव्यराष्ट्र: टीटीके प्रेस्टीज, जो होम और किचन अप्लायंसेज में भारत का सबसे बड़ा ब्रांड है, ने आधुनिक रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-पर्पज़ कुकिंग उपकरण है। यह खाना बनाने को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाता है। इसकी मदद से एक ही उपकरण में कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।
प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट में 1000 वॉट का शक्तिशाली डिटैचेबल पावर बेस दिया गया है। यह रोजमर्रा के कई व्यंजन आसानी से पकाने में मदद करता है। बहुउपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह उपकरण उपभोक्ताओं को एक ही कॉम्पैक्ट डिवाइस में कई तरह के व्यंजन बनाने की सुविधा देता है। इससे रोज़मर्रा का खाना बनाना न केवल आसान होता है, बल्कि समय और मेहनत की भी बचत होती है।
ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट में कूल-टच फोल्डेबल हैंडल दिए गए हैं। इससे इसे पकड़ना, परोसना और स्टोर करना आसान हो जाता है। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन छोटे घरों और कम जगह वाली रसोई के लिए भी उपयुक्त है।
प्रेस्टीज इलेक्ट्रिक ओम्नीपॉट की एमआरपी 5,325 रुपये है, लेकिन अब यह 3,995 रुपये में उपलब्ध है। इस कीमत पर यह उपभोक्ताओं को सुविधाजनक और बहुउपयोगी कुकिंग का अच्छा विकल्प प्रदान करता है।



