
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ जयपुर के टोंक रोड (इंडिया गेट)पर गोवर्धन नगर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के महंत आचार्य भगवान जोशी ने पीपल पूर्णिमा इस बार एक मई को कुमार एवं सिद्धि योग में होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए शुभ रहेगी। उन्होंने बताया पीपल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस मांगलिक दिवस पर पीपल वृक्ष की पूजा करने से अनेक राशि दोष स्वत समाप्त होजाते है। आचार्य भगवान जोशी के अनुसार पीपल पूर्णिमा पर सर्वश्रेष्ठ पूजा का मुहूर्त प्रातः 5.48से 10., 43तक एवं इसके बाद दोपहर में 12.21से 2बजे तक है। इस दिन अबूझ सावे होने के कारण दिन श्रेष्ठ है। इस दिन हर प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते है






