
शेखावाटी विरासत, त्याग, परिश्रम व राष्ट्र निर्माण का अनूठा संकल्प देवनानी
लोक गायिका सीमा मिश्रा को शेखावाटी अलंकरण से किया सम्मानित
जयपुर, दिव्यराष्ट्र:/ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में शेखावाटी फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस आयोजन को शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक मूल्यों और समाज निर्माण के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का प्रेरणास्रोत बताया।
देवनानी ने कहा कि शेखावाटी व्यापार और ऐतिहासिक हवेलियों की पहचान के साथ त्याग, परिश्रम, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली एक जीवंत परंपरा है। शेखावाटी के लोगों ने देश के व्यापार, उद्योग, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव का विषय है। शेखावाटी फाउंडेशन इसी विरासत को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
समारोह में देवनानी ने सीमा मिश्रा को 51,000 रु के नगद पुरस्कार के साथ “शेखावाटी अलंकरण” से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान शेखावाटी की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान के लिए दिया जाता है।
इस अवसर पर स्वायत शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित उद्योगपतियों, व्यापारियों, समाजसेवियों, साहित्यकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी शेखावाटी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की तथा इसे सामाजिक एकता और विकास का मजबूत मंच बताया।
शेखावाटी फाउंडेशन के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान इकाई के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में शेखावाटी के सर्वांगीण विकास को लेकर एकजुट और सशक्त स्वर सुनाई दिया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र शेखावाटी में एयरपोर्ट की स्थापना रहा, जिसे सैनिकों के सम्मान, श्रद्धालुओं की सुविधा, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग और युवाओं के भविष्य से जुड़ा अत्यंत आवश्यक विषय बताया गया।
शेखावाटी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष
सुशील गुप्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल ने बताया कि शेखावाटी वह वीरभूमि है जिसने देश को सर्वाधिक सैनिक दिए हैं, किंतु एयर कनेक्टिविटी के अभाव में सैनिकों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और उद्योगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि “शेखावाटी फाउंडेशन की माँग पूर्णतः न्यायसंगत है और शेखावाटी में एयरपोर्ट बनना चाहिए।”भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि “यह विषय अब आगे बढ़ना चाहिए, स्वायत शासन एवं अवासन मंत्री झाबर सिंह यहाँ उपस्थित हैं, हम सब चाहते हैं कि मंत्र इस कार्य को आगे बढ़ाएं।”
वहीं मंत्री झाबर सिंह ने आश्वस्त किया कि “मैं पूरे प्रयासों के साथ मुख्यमंत्री से बात करूँगा और नागरिक उड्डयन मंत्री जी से मिलेंगेआवश्यकता पड़ी तो प्रधानमंत्री जी से भी मिलकर शेखावाटी की इस आवश्यकता को मजबूती से आगे बढ़ाऊँगा।”
कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, कांग्रेस नेता राजेंद्र की पारीक, गोवर्धन बर्मा कांग्रेस विधायक रफीक खान सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर विधायक हरलालसारण, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि , समाजसेवी सीतारा अग्रवाल, आईपीएस अधिकारी अरशद अली, आईजी अनिल,भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता युवा नेता राजपाल शर्मा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी पूर्व विप्र आयोग की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर , राखी राठौर अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि शेखावाटी का विकास केवल नई परियोजनाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसकी ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों एवं शेखावाटी अंचल के विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। इनमें संगम साड़ी ,कोलकाता के चेयरमैन कैलाश सुल्तानिया, वेस्ट बंगाल होजरी एसोसिएशन, कोलकाता के चेयरमैन सुदेश अग्रवाल, श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, दादी स्टील एवं रत्ना ग्रुप के चेयरमैन वैभव रुंगटा, सी.पी.आर. डॉक्टर ऑफ इंडिया डॉ. वी. के. जैन, सिंघानिया यूनिवर्सिटी पचेरी बड़ी के चेयरमैन रवि सिंघानिया, समाजसेवी व भामाशाह प्रदीप पाटोदिया, विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मातूराम वर्मा, पूर्व सभापति डूंगरगढ़ के. के. गुप्ता, प्रचार कम्युनिकेशन के निदेशक रतन जैन तथा ठाणे (मुंबई) के समाजसेवी विजय बसावतिया शामिल रहे।



