कामधेनु रियल्टीज की बड़ी सफलता: महज चार सप्ताह में 338 कार्यालयों की बिक्री
नवी मुंबई, दिव्यराष्ट्र: कामधेनु रियल्टी के ठाणे-बेलापुर रोड स्थित प्रमुख कमर्शियल प्रोजेक्ट को ग्राहकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। प्री-लॉन्च के महज चार सप्ताह के भीतर 338 कार्यालयों की बिक्री दर्ज की गई है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह प्रोजेक्ट नवी मुंबई के सबसे सफल कमर्शियल प्री-लॉन्च प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है।
यह प्रोजेक्ट आरपीजी लाइफ साइंसेज से 150 करोड़ रुपये में अधिग्रहित की गई चार एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का कुल विकास मूल्य (जीडीवी) 1,300 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी विकास क्षमता 18 लाख वर्ग फुट है। कार्यालयों की कीमत 99 लाख रुपये से 2.6 करोड़ रुपये के बीच है।
इस प्रोजेक्ट को निवेशकों, उद्यमियों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों और अपने उपयोग के लिए कार्यालय खरीदने वाले ग्राहकों से अच्छी मांग मिल रही है। बेचे गए कार्यालयों में से लगभग 30 प्रतिशत कार्यालय मौजूदा ग्राहकों ने खरीदे हैं। खास बात यह है कि एक प्रमुख निवेशक ने 24,760 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 38 कार्यालय खरीदे हैं।
करण सभालोक, निर्देशक, कामधेनु रियलिटी ने कहा,“इस प्रोजेक्ट को मिला शानदार प्रतिसाद नवी मुंबई की दीर्घकालिक विकास क्षमता में हमारे विश्वास को और मजबूत करता है। ठाणे-बेलापुर रोड पर आधुनिक बुनियादी सुविधाओं और व्यावसायिक अवसरों से युक्त एक एकीकृत व्यावसायिक इकोसिस्टम विकसित करना हमारा लक्ष्य है।”
नवी मुंबई के इस प्रोजेक्ट में आधुनिक ऑफिस स्पेस, हाई-स्ट्रीट रिटेल, बिजनेस सेंटर, डाइनिंग सुविधाएं और भव्य प्रवेश लॉबी शामिल हैं। ठाणे-बेलापुर कॉरिडोर के बढ़ते व्यावसायिक महत्व को देखते हुए कंपनी को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट नवी मुंबई के कॉर्पोरेट विकास को नई गति प्रदान करेगा।