
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ आईटी सेवाएं, कंसल्टिंग और व्यावसायिक समाधान प्रदान करने वाली, वैश्विक स्तर पर अग्रणी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ( टीसीएस ) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दादर-प्रभादेवी समुद्र तट पर एक समुद्र तट स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। टीसीएस ने पर्यावरण स्थिरता के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए, खुशियाँ फाउंडेशन की एक पहल ‘बीच वॉरियर्स’ के सहयोग से इस अभियान को चलाया।
इस पहल में टीसीएस की कई अलग-अलग टीमों ने एक साथ मिलकर काम किया और समाज सेवा का एक बेहतरीन और यादगार अनुभव पाया। इस अभियान में 200 से अधिक नए इनिशियल लर्निंग प्रोग्राम में शामिल होने वाले प्रशिक्षुओं और 300 से अधिक टीसीएस कर्मचारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। सबने मिलकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इसके लिए उन्होंने प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और कचरे के सही निपटारे के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इन सभी ने मिलकर 2000 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। उनके इन प्रयासों से प्रभादेवी तटरेखा के संरक्षण में योगदान मिला और ज़िम्मेदार पर्यावरण प्रबंधन की संस्कृति को बढ़ावा मिला।




