
जयपुर दिव्यराष्ट्र:/ स्टोन मार्ट 2026 में कंस्ट्रक्शन और माइनिंग इक्विपमेंट इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कम्पनी टाटा हिताची की अहम भागीदारी होने वाली है। आयोजन जयपुर एग्ज़िबिशन और कन्वेंशन सेंटर, जयपुर में 5से 8 फरवरी 2026 तक हो रहा है।
इसमें टाटा हिताची के लेटेस्ट इक्विपमेंट, अटैचमेंट और इनोवेटिव सॉल्यूशन पेश किए जाएंगे जैसे कि एक्सकेवेटर ईएक्स 350 एलसी प्राइम, जैडएक्सिस 220 एलसी अल्ट्रा, बैकहो लोडर – शिनराय प्राइम, अटैचमेंट – मैग्नम (रॉक ब्रेकर) और रिपर टूथ आदि। नए दौर के ये एक्सकेवेटर और बैकहो लोडर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान से बचाएंगे। ये इस इंडस्ट्री के मानकों की नई परिभाषा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
टाटा हिताची की स्टोन मार्ट में भागीदारी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी] इनोवेटिव सॉल्यूशन और सस्टेनेबल प्रक्रिया से इंडस्ट्री में क्रांति को लेकर कम्पनी की प्रतिबद्धता दिखाती है।
इस बारे में *टाटा हिताची के मार्केटिंग जनरल मैनेजर सिद्धार्थ चतुर्वेदी कहते है स्टोन मार्ट 2026 में भाग लेना बहुत खुशी की बात है। यह बहुत खास प्लेटफॉर्म है जहां इंडस्ट्री लीडर्स और इनोवेटर्स एक साथ होते हैं। इसके साथ हम उत्कृष्टता के एक नए दौर में कदम रख रहे हैं। टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडस्ट्री का भविष्य संवारने के लिए प्रतिबद्ध है और हम अपने ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम हमारे अत्याधुनिक इक्विपमेंट और सॉल्यूशन प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हैं। टाटा हिताची ने इस भागीदारी के साथ एक बार फिर कंस्ट्रक्शन और माइनिंग इंडस्ट्री में उत्कृष्टता के लिए अपना समर्पण दर्शाया है। हम इंडस्ट्री के हमारे साथियों से जुड़ने और हमारे लेटेस्ट इनोवेशन दिखाने के लिए उत्साहित हैं।’’

