मोहाली, दिव्यराष्ट्र:/ महिंद्रा समूह की कंपनी, स्वराज ट्रैक्टर्स को भारत के गांवों में स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और समावेशी विकास को मुमकिन बनाने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता के लिए मशहूर गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्वराज की विशिष्ट एकीकृत ग्राम विकास पहल (इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट इनिशिएटिव) के लिए दिया गया है। यह समुदाय के नेतृत्व पर आधारित समग्र कार्यक्रम है जिसे गांवों में वहनीय बदलाव लाने के लिए तैयार किया गया है। गांव के स्तर पर विस्तृत आकलन और स्थानीय पक्षों के साथ करीबी जुड़ाव पर आधारित यह पहल, विकास की प्राथमिकताओं को ग्रामीण परिवारों की वास्तविक ज़रूरतों के साथ जोड़ती है।
एमएंडएम लिमिटेड के स्वराज डिवीज़न के मुख्य कार्यकारी, गगनजोत सिंह ने इस पुरस्कार के बारे में कहा: “स्वराज उन समुदायों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध हैं जिन्हें हम सेवा प्रदान करते हैं। महिंद्रा समूह के सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य के प्रेरित होकर, हम ग्रामीण परिवारों के साथ मिलकर ऐसे अवसर के निर्माण के लिए प्रयास करते हैं जो समावेशी हों, वहनीय हों और समुदाय के नेतृत्व में आगे बढ़ें। यह पुरस्कार हमारे इस विश्वास को बल देता है कि सशक्त समुदाय से ही ग्रामीण परिस्थितियों में स्थायी बदलाव आ सकता है।” गोल्डन पीकॉक पुरस्कार, संगठनात्मक तरीकों और बदलाव लाने से जुड़ी पहल के लिहाज़ से दुनिया भर के सबसे सम्मानित पुरस्कारों में से एक है, और इसके लिए स्वराज का चयन कड़ी आकलन प्रक्रिया के ज़रिये हुआ।





