
अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में सजी ‘झनक’ की शादी, प्रोमो आउट!
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो ‘झनक’ का एक नया प्रोमो आउट हो गया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में झनक और ऋषि शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, और यह शादी प्यार, ड्रामा और यादगार पलों से भरपूर होने वाली है। प्रोमो में दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल भी नजर आ रही हैं, जो यह बता रही हैं कि वह इस प्यारी जोड़ी की शादी में शामिल होंगी और इसके बाद 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ‘माता की चौकी’ भी होगी।
उनकी रूहानी आवाज़ इस जश्न में चार चाँद लगा देगी, जिससे झनक और ऋषि का यह बड़ा दिन और भी जादुई और यादगार बन जाएगा। पारंपरिक रीति-रिवाजों और मधुर संगीत का यह मेल एक ऐसा वेडिंग सीक्वेंस पेश करने का वादा करता है जिसे दर्शक बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे।
इसके साथ ही, स्टार प्लस एक बार फिर महाशिवरात्रि के बड़े त्योहार को अपने शो के साथ जोड़कर मना रहा है। वैसे तो यह चैनल हमेशा से ही खास त्योहारों को अनोखे अंदाज में मनाता आया है, लेकिन अपने शो को सेलिब्रेट करने का यह एक और बेहद खूबसूरत तरीका है। इसके अलावा, उन्होंने दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल को भी शामिल किया है, जो ‘हे माँ मुझको ऐसा घर दों’, ‘तेरे सदके’ और ऐसे ही कई मशहूर गानों के पीछे की आवाज़ हैं।
रिया शर्मा (झनक) और राजवीर सिंह (ऋषि) की जोड़ी ने अपनी केमिस्ट्री और इमोशनल परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया है। अब, जब वे एक साथ नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो दर्शकों को एक भव्य स्तर पर शादी का जश्न देखने को मिलेगा, जो दिल छू लेने वाली कसमों, पारिवारिक भावनाओं और अनचाहे ट्विस्ट से भरा होगा।
क्या यह मिलन उनके जीवन में हमेशा रहने वाली खुशियाँ लाएगा? या फिर झनक और ऋषि की शादीशुदा ज़िंदगी शुरू होते ही उनके सामने नई चुनौतियां खड़ी हो जाएंगी? इस सीज़न के सबसे प्रतीक्षित वेडिंग ट्रैक में प्यार, वादे और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइए।






